फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Netflix got 8.3 million new subscribers in the last quarter of 2021

क्या नेटफ्लिक्स के दिन अब लद रहे हैं?: सबसे बड़ा हिट शो भी हुआ 'फ्लॉप'

Tue, 25 Jan 2022 04:33 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 25 Jan 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार
नेटफ्लिक्स ने स्क्विड गेम्स को इस प्लेटफॉर्म पर दिखाया गया सबसे जोरदार कार्यक्रम कहा था। लेकिन बड़े सितारों से भरपूर वह प्रोग्राम नेटफ्लिक्स को ज्यादा नए दर्शक नहीं दिला पाया। 2021 की आखिरी तिमाही में नेटफ्लिक्स को 83 लाख नए सब्सक्राइबर ही मिले...
loader
Netflix got 8.3 million new subscribers in the last quarter of 2021
नेटफ्लिक्स - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिछले वर्ष की आखिरी तिमाही के बारे में नेटफ्लिक्स ने जो रिपोर्ट जारी की है, उससे वीडियो स्ट्रीमिंग की सेवा देने वाली इस कंपनी के भविष्य को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। उस तिमाही में नेटफ्लिक्स पर दिखाए गए कोरियाई ड्रामा स्क्विड गेम्स को बहुत बड़ी संख्या में दर्शकों ने देखा। इसके बावजूद कंपनी के सब्सक्राइबर्स में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई। इसलिए ये पूछा रहा है कि क्या अब इस कंपनी की ग्रोथ अपने ठहराव के बिंदु पर पहुंच गई है।

83 लाख नए सब्सक्राइबर

नेटफ्लिक्स ने स्क्विड गेम्स को इस प्लेटफॉर्म पर दिखाया गया सबसे जोरदार कार्यक्रम कहा था। लेकिन बड़े सितारों से भरपूर वह प्रोग्राम नेटफ्लिक्स को ज्यादा नए दर्शक नहीं दिला पाया। 2021 की आखिरी तिमाही में नेटफ्लिक्स को 83 लाख नए सब्सक्राइबर ही मिले। 2017 के बाद किसी एक तिमाही में इतनी कम संख्या में इसके सब्सक्राइबर नहीं बढ़े थे। कंपनी के लिए उससे भी बुरी खबर यह अनुमान है कि चालू तिमाही में उसके सब्सक्राइबर्स में सिर्फ 25 लाख की बढ़ोतरी होगी।



बताया जाता है कि निवेशकों को पहले ही नेटफ्लिक्स की ऐसी रिपोर्ट आने का अहसास हो गया था। नतीजतन, बीते शुक्रवार को अमेरिका में नेटफ्लिक्स के शेयरों के भाव में 22 फीसदी की गिरावट आई। जानकारों के मुताबिक जब स्क्विड गेम्स का प्रदर्शन शुरू हुआ, तब इस कंपनी के भविष्य को लेकर ऊंची उम्मीदें जगी थीं। लेकिन बीते नवंबर के बाद शेयर बाजार में कंपनी को लेकर उत्साह धीमा पड़ने लगा। नवंबर की तुलना में अब तक नेटफ्लिक्स के शेयरों के भाव में 40 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है।

स्क्विड गेम्स भी हुआ फेल

नेटफ्लिक्स की नए सब्सक्राइबर्स को आकर्षित करने की क्षमता में आई गिरावट के बाद अब कंपनी के बिजनेस मॉडल पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इऩ्वेस्टमेंट बैंक नीधम एंड कंपनी से जुड़ी विश्लेषक लाउरा मार्टिन ने ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स से कहा- ‘चौथी तिमाही शुरू होने से एक हफ्ता पहले स्क्विड गेम्स का प्रसारण शुरू हुआ। लेकिन नेटफ्लिक्स का ये सबसे बड़ा हिट शो भी पर्याप्त संख्या में सब्सक्राइबर्स को आकर्षित नहीं कर पाया। साफ है कि अब प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ कंटेंट की ताकत काफी नहीं रह गई है। इसका कारण शायद यह है कि अब परंपरागत मीडिया समूह भी अपनी स्ट्रीमिंग सेवाएं शुरू करने में काफी निवेश कर रहे हैं।’

जानकारों के मुताबिक अब ऐसा लगता है कि निवेशक स्ट्रीमिंग बिजनेस की ऊंची लागत को लेकर संवेदनशील हो रहे हैं। वे इस बात को लेकर सचेत हो गए हैं कि स्ट्रीमिंग कंटेंट की जीवनकाल भी ज्यादा लंबा नहीं होता। यानी कुछ ही समय बाद इन प्रोग्रामों को देखने वाला कोई नहीं रहता। नेटफ्लिक्स की रिपोर्ट जारी होने के बाद मार्केट रिसर्च कंपनी मोफेटनैथसन से जुड़े विश्लेषकों ने कहा स्ट्रीमिंग कंटेंट की क्षय गति (डिके रेट) अत्यधिक तीव्र है। ऐसा होने की एक वजह यह भी है कि लोकप्रिय कार्यक्रमों को लोग एक ही रात में देख डालते हैं। उसका मतलब यह होता है कि स्ट्रीमिंग कंपनियों को नए सब्सक्राइबर पाने के लिए लगातार नए कंटेंट पर खर्च करते रहना पड़ता है।


बहुराष्ट्रीय इन्वेस्टमेंट बैंक मॉर्गन स्टैनले के एक अनुमान के मुताबिक नेटफ्लिक्स इस वर्ष कन्टेंट तैयार करने पर 18 अरब डॉलर खर्च करेगी। दूसरी स्ट्रीमिंग कंपनियां भी भारी खर्च कर रही हैँ। फाइनेंशियल टाइम्स का अनुमान है कि स्ट्रीमिंग होड़ में शामिल अमेरिकी मीडिया कंपनियां इस वर्ष 140 बिलियन डॉलर से अधिक खर्च करेंगी। इसके बीच असल सवाल है कि क्या ये कंपनियां उतने सब्सक्राबर जुटा पाएंगी, जिससे वे अपनी इस लागत को निकाल पाएं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed