फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepals foreign minister, who visited India for the first time after the map dispute, will hold talks with Jaishankar

नक्शा विवाद के बाद पहली बार भारत आए नेपाल के विदेश मंत्री, जयशंकर संग करेंगे वार्ता

Thu, 14 Jan 2021 08:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला वर्ल्ड डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला वर्ल्ड डेस्क, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 14 Jan 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Nepals foreign minister, who visited India for the first time after the map dispute, will hold talks with Jaishankar
नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली - फोटो : एएनआई

नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। यहां वे विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक करेंगे और नेपाल-भारत संयुक्त आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे। बता दें, नेपाल सरकार द्वारा पिछले साल विवादित नक्शा प्रकाशित करने के बाद वहां के किसी वरिष्ठ मंत्री की यह पहली भारत यात्रा है।

विज्ञापन



भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली 14-16 जनवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान ज्ञवाली नेपाल-भारत संयुक्त आयोग की छठी बैठक में भाग लेंगे और विदेश मंत्री जयशंकर के साथ बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक शुक्रवार को होगी ।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त आयोग महत्वपूर्ण तंत्र होता है जो उच्च स्तरीय चर्चा का अवसर प्रदान करता है । इसमें द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों पर चर्चा के साथ दोनों देशों के अनोखे संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के संबंध में राजनीतिक मार्गदर्शन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ हम विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर रचनात्मक वार्ता को लेकर आशान्वित हैं । ’’ नेपाल के विदेश मंत्री अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ सीमा मुद्दे, कोविड-19 सहयोग समेत अन्य द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे ।

नेपाल के अधिकारियों के अनुसार, ज्ञवाली के साथ नेपाल के विदेश सचिव भरत राज पोडियाल तथा स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय की सचिव लक्ष्मी अरयाल आ रहे हैं ।


बहरहाल, एक सवाल के जवाब में श्रीवास्तव ने कहा कि सीमा मुद्दे पर भारत का रूख स्पष्ट है और संयुक्त आयोग और सीमा मुद्दे से जुड़ा तंत्र अलग-अलग है। नेपाल सरकार द्वारा पिछले साल विवादित नया नक्शा प्रकाशित किए जाने के कारण उभरे सीमा विवाद के बाद इस देश के किसी वरिष्ठ नेता की यह पहली भारत यात्रा है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed