{"_id":"60ed9bce8ebc3ecca45dbd0d","slug":"nepali-pm-sher-bahadur-deuba-refuses-to-take-oath-demanding-correction-in-his-appointment-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: शेर बहादुर देउबा ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से किया इनकार, नियुक्ति पत्र में की सुधार की मांग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल: शेर बहादुर देउबा ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से किया इनकार, नियुक्ति पत्र में की सुधार की मांग
Tue, 13 Jul 2021 07:28 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 13 Jul 2021 07:28 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र में संवैधानिक खंड का उल्लेख नहीं है जिसके तहत उन्हें नियुक्त किया गया है, इसलिए जल्द से जल्द इसमें सुधार किया जाए।
विज्ञापन
शेर बहादुर देउबा
- फोटो : pti
विस्तार
नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने नियुक्ति पत्र में गलती की वजह से मंगलवार को शपथ लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र में संवैधानिक खंड का उल्लेख नहीं है जिसके तहत उन्हें नियुक्त किया गया है, इसलिए जल्द से जल्द इसमें सुधार किया जाए।
विज्ञापन
वहीं शपथग्रहण के बाद भी देउबा के सामने एक और चुनौती रहेगी। जिसके तहत नियुक्ति के 30 दिनों के भीतर उन्हें सदन में विश्वास मत हासिल करना होगा। बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को प्रधानमंत्री ओली के 21 मई के संसद की प्रतिनिधि सभा को भंग करने के फैसले को रद्द कर दिया था और देउबा को प्रधानमंत्री नियुक्त करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
प्रधान न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर राणा के नेतृत्व वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने कहा था कि प्रधानमंत्री के पद पर ओली का दावा असंवैधानिक है। इस फैसले के बाद ओली की हर उम्मीद निराशा में बदल गई।
विज्ञापन