{"_id":"5f04a1a85fa8c12db717ba51","slug":"nepali-mp-sacked-for-violating-his-party-s-decision-to-approve-new-map-of-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के नए नक्शे का विरोध करने वाली नेपाली सांसद को उनकी पार्टी ने किया बर्खास्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल के नए नक्शे का विरोध करने वाली नेपाली सांसद को उनकी पार्टी ने किया बर्खास्त
Tue, 07 Jul 2020 10:04 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
सरिता गिरी
- फोटो : social media
नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल का दौर जारी है। जहां एक तरफ वहां के पीएम केपी शर्मा ओली की कुर्सी खतरे में है, वहीं नेपाल की एक सांसद को उनकी पार्टी ने बर्खास्त कर दिया। सांसद सरिता गिरी को इसलिए बर्खास्त कर दिया गया, क्योंकि उन्होंने देश के संशोधित नक्शे को स्वीकृति देने के लिए संविधान संशोधन की सर्वसम्मति से मंजूरी देने के निर्णय का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन
बता दें कि नक्शे में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण भारतीय क्षेत्रों को शामिल किया गया है। विपक्षी जनता समाजवादी पार्टी (जेएसपी) ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के लिए सरिता गिरि को बर्खास्त करने का निर्णय किया।
विज्ञापन
‘काठमांडू पोस्ट’ ने खबर दी कि पार्टी महासचिव रामसहाय प्रसाद यादव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति ने अनुशंसा की कि गिरि को सांसद के साथ ही पार्टी सदस्यता से भी बर्खास्त किया जाए, जिसके बाद पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में मंगलवार को यह निर्णय किया गया।
विज्ञापन
जेएसपी और मुख्य विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार के पहल का समर्थन किया था। अपनी पार्टी के आधिकारिक रूख के विपरीत सांसद गिरि ने संसद सचिवालय में अलग से संशोधन प्रस्ताव को पंजीकृत कराया।
गिरि ने पुराने नक्शे को ही बरकार रखने की मांग की और कहा कि लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को नेपाली क्षेत्र के तौर पर दावा करने के लिए स्पष्ट साक्ष्य नहीं है। समाजवादी पार्टी ने गिरि से संशोधन वापस लेने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने अपना संशोधन प्रस्ताव वापस लेने से मना कर दिया।