फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepali Congress to field candidate for upcoming nepal president election

Nepal President Poll: नेपाली कांग्रेस ने की चुनाव लड़ने की घोषणा, मार्च में खत्म हो रहा राष्ट्रपति का कार्यकाल

Mon, 23 Jan 2023 08:35 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 23 Jan 2023 08:35 PM IST
सार

Nepal President Election: नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाश मान सिंह ने कहा कि पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने का फैसला किया है और पार्टी अब अपना पूरा ध्यान इस पर केंद्रित करेगी।

विज्ञापन
Nepali Congress to field candidate for upcoming nepal president election
Sher Bahadur Deuba - फोटो : ANI

विस्तार

नेपाली कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति पद के आगामी चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी। नेपाल में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव मध्य फरवरी में होने की संभावना है। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तारीखों की घोषणा नहीं की है। नेपाल की मौजूदा राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी का कार्यकाल मार्च में खत्म हो रहा है, उनके कार्यकाल की समाप्ति से एक महीने पहले राष्ट्रपति चुनाव कराने की प्रथा है।

विज्ञापन


नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाश मान सिंह ने कहा कि पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने का फैसला किया है और पार्टी अब अपना पूरा ध्यान इस पर केंद्रित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि सभा में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते नेपाली कांग्रेस राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार खड़ा करने के लिए योग्य है।
विज्ञापन


वहीं, नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी सीपीएन-एमसी के सचिव गणेश शाह ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति पद के लिए राजनीतिक दलों के बीच सहमति बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हम इसके लिए नेपाली कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के साथ भी आम सहमति बनाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पीकर के चुनाव में नेपाली कांग्रेस की हुई थी हार
इससे पहले, 19 जनवरी को प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के लिए हुए चुनाव में नेपाली कांग्रेस को सत्तारूढ़ सीपीएन-यूएमएल के उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा था। यूएमएल उम्मीदवार देव राज घिमिरे स्पीकर पद के लिए चुने गए हैं। घिमिरे को 167 मत मिले थे, जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी को 97 मत मिले थे। सीपीएन-यूएमएल ने दावा किया है कि सत्तारूढ़ गठबंधन का सबसे बड़ा दल होने के नाते वह राष्ट्रपति पद के लिए योग्य है। इसलिए, विपक्षी नेपाली कांग्रेस और सत्तारूढ़ सीपीएन-यूएमएल के बीच राष्ट्रपति चुनाव के लिए कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed