फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Prime Minister Sher Bahadur Deuba wins the election of the president of the Nepali Congress

नेपाल: प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने मारी बाजी, नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव जीता

Wed, 15 Dec 2021 08:39 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 15 Dec 2021 08:39 AM IST
सार

Sher Bahadur Deuba wins the election of nepali congress:नेपाल के प्रधान मंत्री शेर बहादुर देउबा ने पार्टी के चल रहे आम सम्मेलन के दौरान नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है।

विज्ञापन
Nepal Prime Minister Sher Bahadur Deuba wins the election of the president of the Nepali Congress
नेपाल के प्रधान मंत्री शेर बहादुर देउबा - फोटो : ani

विस्तार

नेपाल के प्रधान मंत्री शेर बहादुर देउबा ने पार्टी के चल रहे आम सम्मेलन के दौरान नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है। पीएम देउबा को जहां 2,733 वोट मिले जबकि उनके दावेदार शशांक कोइराला को कुल 4,623 वोटों में से 1,855 वोट मिले। कुल वोटों में से 35 वोट रद्द कर दिए गए हैं। नेपाली चुनाव समिति ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


सोमवार को हुई मतदान में किसी भी उम्मीदवार को नहीं मिले 50 फीसदी से ज्यादा वोट
सोमवार को हुए चुनाव में कुल 4,743 पात्र मतदाताओं में से 4,679 वैध वोट डाले गए और 76 मतपत्र अवैध घोषित किए गए। मतदाता अब प्रधानमंत्री व नेपाली कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष देउबा तथा शेखर कोइराला के बीच चयन करेंगे।
विज्ञापन


इन दोनों ने केंद्रीय चुनाव समिति के अनुसार सोमवार को क्रमश: 2,258 और 1,702 वोट हासिल किए। देउबा ने पार्टी के चुनाव में पहला स्थान हासिल किया, लेकिन अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं जीत सके क्योंकि उन्हें मिले वोट पार्टी के 14वें आम सम्मेलन के दौरान डाले गए कुल वोटों के 50 प्रतिशत से कम थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed