फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepali Congress elects PM Deuba as parliamentary party leader

Nepal Politics: नेपाल में शेर बहादुर देउबा की पीएम उम्मीदवारी का रास्ता साफ, संसदीय दल के नेता चुने गए

Wed, 21 Dec 2022 05:11 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 21 Dec 2022 05:11 PM IST
सार

संसदीय दल के नेता पद के चुनाव में जीत का मतलब है कि 20 नवंबर के आम चुनाव में नेपाली कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बाद देउबा संभवत: अगली सरकार का नेतृत्व करेंगे। प्रधानमंत्री देउबा ने उन्हें संसदीय दल का नेता बनाने के लिए सांसदों को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
Nepali Congress elects PM Deuba as parliamentary party leader
शेर बहादुर देउबा - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को संसदीय दल का नेता चुना गया है। इसके साथ ही उनका प्रधानमंत्री पद के लिए सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवारी का रास्ता साफ हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि नेपाली कांग्रेस प्रमुख ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पार्टी के महासचिव गगन कुमार थापा को 39 मतों से हराया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतदान में नेपाली कांग्रेस के सभी 89 सांसदों ने हिस्सा लिया। इसमें देउबा (76 वर्षीय) को जहां 64 वोट मिले, वहीं थापा (45 वर्षीय) को महज 25 मत हासिल हुए।
विज्ञापन


संसदीय दल के नेता पद के चुनाव में जीत का मतलब है कि 20 नवंबर के आम चुनाव में नेपाली कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बाद देउबा संभवत: अगली सरकार का नेतृत्व करेंगे। प्रधानमंत्री देउबा ने उन्हें संसदीय दल का नेता बनाने के लिए सांसदों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह व्यवधानों से मुक्त पार्टी बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "सभी ने मुझे जिताने में मदद की। आपको बहुत बहुत धन्यवाद। आने वाले दिनों में मैं इस पार्टी को अच्छी तरह आगे बढ़ाकर उसे व्यवधानों से मुक्त रखूंगा।" थापा संसदीय दल के नेता के चुनाव में देउबा के एकमात्र प्रतिद्वंद्वी थे। दोनों उम्मीदवारों ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया था।

नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम चंद्र पौडेल ने देउबा के नाम का प्रस्ताव किया था, जिसका पार्टी के एक अन्य नेता पूर्ण बहादुर खड़का ने समर्थन किया। डॉ. शेखर कोइराला ने थापा के नाम का प्रस्ताव किया था, जिसका विश्व प्रकाश शर्मा, प्रदीप पौडेल और धनराज गुरुंग ने समर्थन किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, मतदान केंद्र में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति दी जानी चाहिए या नहीं, इस पर असहमति के कारण बुधवार को चुनाव में लगभग एक घंटे की देरी हुई। इसके मुताबिक, नेपाली कांग्रेस के सांसदों को अपने निर्वाचन प्रमाणपत्र के साथ मतदान स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया था।

नेपाली कांग्रेस इस हिमालयी देश की एकमात्र पार्टी है, जो संसदीय दल के नेता के लिए चुनाव कराती है। हाल के इस आम चुनाव में नेपाली कांग्रेस ने प्रतिनिधि सभा की 89 सीट पर जीत दर्ज की थी। इनमें से 57 सीट पार्टी को प्रत्यक्ष मतदान और 32 सीट आनुपातिक प्रतिनिधित्व चुनाव प्रणाली के जरिये हासिल हुई थीं।


इससे पहले रविवार को राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने सभी राजनीतिक दलों को सात दिनों में नई सरकार के गठन के लिए कहा था। किसी भी एक दल को प्रतिनिधि सभा चुनाव में बहुमत नहीं मिला है, इसलिए राष्ट्रपति ने प्रतिनिधि सभा के किसी एक ऐसे सदस्य को दावा पेश करने को कहा जो दो या उससे अधिक दलों के समर्थन से बहुमत हासिल कर सके, जैसा कि संविधान के उपबंध दो के अनुच्छेद 76 में व्यवस्था दी गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed