फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepalese team claims first winter ascent of K2 mountain in Pakistan

नेपाली पर्वतारोहियों का दावा, सर्दियों में पहली बार फतह की पाकिस्तान की K2 पर्वत चोटी

Sat, 16 Jan 2021 08:14 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 16 Jan 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
Nepalese team claims first winter ascent of K2 mountain in Pakistan
K2 पर्वत चोटी - फोटो : twitter.com/sst8848

नेपाल के पर्वतारोहियों के एक दल ने शनिवार को इतिहास रचने का दावा किया है। इसका कहना है कि सर्दियों के मौसम में पाकिस्तान की K2 पर्वत चोटी फतह करने वाला यह दुनिया का पहला पर्वतारोही दल बन गया। यह दावा एक ट्रेंकिंग संगठन सेवन समिट ट्रेक्स (Seven Summit Treks) ने  किया है। 

विज्ञापन


पिछले कुछ सप्ताहों से दर्जनों पर्वतारोही यह करनामा करने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि K2 दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 8,611 मीटर है। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है, जिसकी ऊंचाई 8,848 मीटर है। सर्दियों के मौसम में इसकी चढ़ाई बहुत कठिन मानी जाती है।
विज्ञापन


सेवन समिट ट्रेक्स ने ट्वीट किया, 'हमने कर दिखाया, हमारा यकीन करिए हमने कर दिखाया- वह यात्रा जो पहले कभी नहीं की गई। काराकोरम की 'सैवेज माउंटेन' को सर्दियों के मौसम में सबसे खतरनाक माना जाता है। नेपाली पर्वतारोही माउंट के2 (छोगोरी) पर इस दोपहर पांच बजे (स्थानीय समयानुसार) पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सर्दियों में इस पर्वत चोटी को फतह करने की पहली कोशिश 1987-1988 में हुई थी। इसके बाद कुछ और पर्वतारोहियों ने भी इस दुष्कर कार्य को करने की कोशिश की। लेकिन, कोई भी 7650 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर नहीं पहुंच पाया। लेकिन इस, मौसम में भी इस चोटी पर शनिवार को इंसान के कदम पहुंच गए।


आपको बता दें कि 'सैवेज माउंटेन' के नाम से प्रसिद्ध इस पर्वत चोटी को फतह करने में सामने आने वाली कठिनाइयों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चोटी पर हवाएं 200 किलोमीटर प्रतिघंटा से भी अधिक रफ्तार से चल सकती हैं। इसके अलावा यहां का तापमान माइनस 60 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed