फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal: Will vote against Deuba government, former Prime Minister Oli faction

नेपाल : देउबा सरकार के खिलाफ वोट करेगा पूर्व प्रधानमंत्री ओली गुट

Sat, 17 Jul 2021 03:36 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, काठमांडो
पीटीआई, काठमांडो Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 17 Jul 2021 03:36 AM IST
सार

  • प्रधानमंत्री केपी ओली की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के अंदरूनी विवादों के समाधान के लिए पार्टी के कार्यबल की ओर से दिए गए दस सूत्री प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
Nepal: Will vote against Deuba government, former Prime Minister Oli faction
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : एएनआई

विस्तार

नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाला सीपीएन-यूएमएल गुट प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत के दौरान नवनियुक्त पीएम शेर बहादुर देउबा सरकार के खिलाफ वोट करेगा। यह फैसला शुक्रवार को पार्टी की स्थायी समिति की बैठक में लिया गया। पार्टी ने संसद में विपक्ष में बैठने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री केपी ओली की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के अंदरूनी विवादों के समाधान के लिए पार्टी के कार्यबल की ओर से दिए गए दस सूत्री प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। हालांकि पार्टी के असंतुष्ट नेता माधव कुमार नेपाल के करीबी नेताओं ने उच्चस्तरीय बैठक का बहिष्कार किया। यूएमएल (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के असंतुष्ट नेता विश्वास मत के दौरान देउबा के पक्ष में वोट कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री देउबा के लिए यूएमएल का समर्थन महत्वपूर्ण होगा। नेपाल के साथ यूएमएल के 23 सांसद हैं। इन सभी ने कुछ महीने पहले राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी के सामने देउबा का समर्थन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेपाली कांग्रेस के प्रमुख 75 वर्षीय देउबा को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। उन्होंने 13 जुलाई को चार नए मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। प्रधानमंत्री नियुक्त होने के 30 दिन के अंदर उन्हें प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हासिल करना होगा यानी संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक 12 अगस्त तक उन्हें विश्वास मत हासिल करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed