फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Unrest updates social media ban KP Sharma Oli, know latest situation in Kathmandu and other cities

Nepal: काठमांडू में कई जगह कर्फ्यू के बाद भी प्रदर्शन जारी, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, जानें ताजा हालात

Tue, 09 Sep 2025 08:50 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 09 Sep 2025 08:50 AM IST
सार

सोमवार को बड़े विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार सुबह होते ही एक बार फिर काठमांडू में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं।नेपाल की राजधानी काठमांडू सहित कई जिलों में अधिकारियों ने मंगलवार को अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया। काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय ने पूरे राजधानी शहर में सुबह 8:30 बजे से अगली सूचना तक कर्फ्यू के आदेश जारी किए।

विज्ञापन
Nepal Unrest updates social media ban KP Sharma Oli, know latest situation in Kathmandu and other cities
नेपाल हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर बैन हटने के बाद भी ओली सरकार के खिलाफ विरोध की आग अभी शांत नहीं हुई है। कथित भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हालिया प्रतिबंध को लेकर सरकार के खिलाफ सोमवार को हुए बड़े विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार सुबह होते ही एक बार फिर काठमांडू में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं। नेपाल की राजधानी काठमांडू सहित कई जिलों में अधिकारियों ने मंगलवार को अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया। काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय ने पूरे राजधानी शहर में सुबह 8:30 बजे से अगली सूचना तक कर्फ्यू के आदेश जारी किए। इस बीच, काठमांडू में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन को लेकर भारतीयों के संदर्भ में विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी ी है। इसमें नेपाल में रहने वाले भारतीयों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

इन जिलों में कर्फ्यू लागू
काठमांडू के मुख्य जिला अधिकारी छबीलाल रिजाल ने यह नोटिस जारी किया। इसमें कहा गया है कि कर्फ्यू के दौरान लोगों की आवाजाही, किसी भी प्रकार के जमावड़े, प्रदर्शन, धरना, बैठक और धरने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, एम्बुलेंस, दमकल, स्वास्थ्य कर्मियों, पर्यटकों, मीडिया कर्मियों और हवाई यात्रियों को ले जाने वाले वाहनों सहित आपातकालीन सेवाओं को सुरक्षा कर्मियों के समन्वय में संचालित करने की अनुमति होगी।

वहीं, निकटवर्ती भक्तपुर जिले के प्रशासन ने भी पेप्सीकोला, राधेराधे चौक, सल्लाघारी, दुवाकोट और चांगु नारायण मंदिर सहित कई इलाकों में सुबह 8:30 बजे से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। ऐसे  ही ललितपुर महानगर के कुछ हिस्सों में भी प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह होते ही सड़कों पर उतरे छात्र
वहीं, कर्फ्यू के आदेशों के बावजूद, मंगलवार सुबह क्षेत्र के कई हिस्सों में छात्रों के नेतृत्व में सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू हो गए। काठमांडू के कलंकी और बानेश्वर के साथ-साथ ललितपुर जिले के चापागांव-थेचो इलाके से भी प्रदर्शन की खबरें आईं। इस दौरान, प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधों की अवहेलना करते हुए 'छात्रों की हत्या मत करो' जैसे नारे भी लगाए। वहीं, कलंकी में प्रदर्शनकारी सुबह से ही उग्र दिखे। इस दौरान उन्होंने सड़कों को बंद करने के लिए टायर जलाए।

विज्ञापन

कर्फ्यू लागू होने से लोगों में भय
वहीं, कर्फ्यू लागू होने से लोगों में भय और घबराहट दोनों देखी गई। लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए किराने की दुकानों और दवा की दुकानों पर उमड़ पड़े। राज्य के कई जिलों के ताजा हालात यह हैं कि सार्वजनिक परिवहन ठप हो गया है और शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।

कल प्रदर्शन के दौरान 20 लोगों की हुई थी मौत
बीते दिन हुए विरोध प्रदर्शन में कम से कम  20 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। इतना ही नहीं 340 लोगों से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सरकार के खिलाफ बड़े विरोध प्रदर्शन के बाद काठमांडू में कर्फ्यू लगा दिया गया है। काठमांडू में कल प्रदर्शनकारियों ने संसद गेट पर तोड़फोड़ की और प्रदर्शन हिंसक हो गया। लोगों ने कथित भ्रष्टाचार और फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed