{"_id":"64200a5ff7a45a8bb10a1634","slug":"nepal-tribhuvan-airport-air-traffic-controller-remove-his-post-for-air-india-nepal-airlines-conflict-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: हवा में नजदीक आए एयर इंडिया-नेपाल एयरलाइंस के विमान, हादसा टला; एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को पद से हटाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: हवा में नजदीक आए एयर इंडिया-नेपाल एयरलाइंस के विमान, हादसा टला; एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को पद से हटाया
Sun, 26 Mar 2023 04:06 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडु
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 26 Mar 2023 04:06 PM IST
सार
नेपाली अथॉरिटीज ने त्रिभुवन एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को पद से हटा दिया है। एयर इंडिया और नेपाली एयरलाइंस विवाद के चलते यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : Air India
विस्तार
एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के बीच हुए एक हालिया विवाद त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को अगल आदेश तक पद से हटा दिया गया है। नेपाल के नागरिक उड्डयन विभाग ने यह कार्रवाई की है। बीती 24 मार्च को एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट्स हवा में आपस में टकराने से बच गईं थी। विमानों के वार्निंग सिस्टम की वजह से बड़ा हादसा टला था।
विज्ञापन
Air Traffic Controllers (ATCs) of Tribhuvan International Airport involved in a traffic conflict incident (between Air India and Nepal Airlines on 24th March 2023) have been removed from active control position until further notice: Civil Aviation Authority of Nepal pic.twitter.com/ZF8UAwAKDg
— ANI (@ANI) March 26, 2023विज्ञापन
क्या है मामला?
दरअसल, बीते शुक्रवार को एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया था, जब एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस का एक विमान बीच हवा में काफी करीब आ गए थे। हालांकि, चेतावनी प्रणाली ने पायलटों को सतर्क किया, जिससे समय पर कार्रवाई की जा सकी और हादसे को टालने में कामयाबी हाथ लगी। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने लापरवाही के लिए हवाई यातायात नियंत्रक विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
कैसे टला हादसा?
शुक्रवार की सुबह मलेशिया के कुआलालंपुर से काठमांडू आ रहा नेपाल एयरलाइंस का विमान और नई दिल्ली से काठमांडू आ रहा एयर इंडिया का विमान बहुत कही करीब आ गए थे। एयर इंडिया का विमान 19,000 फुट से नीचे उतर रहा था, जबकि नेपाल एयरलाइंस का विमान उसी स्थान पर 15,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। रडार पर यह दिखाने के बाद कि दोनों विमान करीब हैं, नेपाल एयरलाइंस का विमान 7,000 फीट नीचे उतर गया।
तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन
नागर विमानन प्राधिकरण ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। सीएएएन ने उन दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जो घटना के समय कंट्रोल रूम के प्रभारी थे। एयर इंडिया की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।