{"_id":"5d1954578ebc3e3ca70ae4df","slug":"nepal-to-host-20th-aifa-award-spend-rs-one-billion-nepali-rupees-in-three-day-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल करेगा 20वें आइफा अवार्ड की मेजबानी, तीन दिवसीय आयोजन में खर्च होंगे एक अरब नेपाली रुपये","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल करेगा 20वें आइफा अवार्ड की मेजबानी, तीन दिवसीय आयोजन में खर्च होंगे एक अरब नेपाली रुपये
Mon, 01 Jul 2019 06:01 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 01 Jul 2019 06:01 AM IST
विज्ञापन
आइफा अवॉर्ड
नेपाल अगले महीने इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आइफा) अवार्ड की मेजबानी करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आइफा की मेजबानी से नेपाल की पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, जो 2015 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद बुरी तरह प्रभावित हुआ था।
नेपाल पर्यटन बोर्ड के सीईओ दीपक राज जोशी ने रविवार को बताया कि नेपाल कैबिनेट ने अगस्त में आइफा अवार्ड की मेजबानी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और कार्यक्रम के लिए जरूरी बजट को जल्द रिलीज कर दिया जाएगा।
पर्यटन मंत्री के नेतृत्व में 17 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में करीब 1 अरब नेपाली रुपये का खर्च आएगा। बॉलीवुड अभिनेताओं के शामिल होने से नेपाल के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार को मदद मिलेगी और यह दो लाख पर्यटकों को आकर्षित करने के मकसद ने प्रस्तावित आगामी ‘विजिट नेपाल ईयर 2020’ के साथ नेपाल पर्यटन को बढ़ाने में मददगार होगा।
विज्ञापन
भारतीय अभिनेताओं, फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों, उद्योगपतियों और व्यापारियों के काठमांडू आने से नेपाल को फिल्म सिटी के तौर पर विकसित करने में मदद मिलेगी।