नेपाल ने अमेरिका की मदद से प्रक्षेपित किया अपना पहला उपग्रह नेपालीसैट-1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल ने अपना पहला उपग्रह नेपालीसैट-1 बुधवार देर रात अमेरिका से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। इस प्रक्षेपण से लोगों और वैज्ञानिकों के बीच उत्साह का माहौल है।
नेपाल एकेडमी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एनएएसटी) के मुताबिक, नेपाल के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार उपग्रह अमेरिका में वर्जीनिया से बुधवार देर रात 2.31 बजे (नेपाली समय) प्रक्षेपित किया गया।
जापान के क्यूशू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इस समय अध्ययनरत नेपाल के दो वैज्ञानिक आभास मास्की और हरिराम श्रेष्ठ ने अपनी संस्था की बीआईआरडीएस (बर्डस) परियोजना के तहत उपग्रह तैयार किया।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने उपग्रह तैयार करने में शामिल सभी वैज्ञानिकों और संस्थानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अपना उपग्रह होना, देश के लिए प्रतिष्ठा की बात है।
Though a humble beginning, with the launching of NepaliSat-1 Nepal has entered the Space-Era. I wish to congratulate all those scientists and institutions that were involved right from the development to its launching thereby enhancing the prestige of our country. pic.twitter.com/PpF1PIcQfa
— K P Sharma Oli (@kpsharmaoli) April 18, 2019
एनएएसटी के प्रवक्ता सुरेश कुमार धुंगल ने बताया कि उन्होंने देश में अंतरिक्ष इंजीनियरिंग के लिए नए रास्ते खोलने के वास्ते उपग्रह में निवेश किया। उन्होंने कहा कि एनएएसटी कार्यालय नेपालीसैट-1 की मदद से संचार और देश के भौगोलिक क्षेत्र की छवियों को एकत्र करने का काम करेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.