फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal says the road connecting Mansarovar as its part

मानसरोवर को जोड़ने वाली सड़क को नेपाल ने अपना हिस्सा बताया

Sun, 10 May 2020 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अतुल मिश्र, काठमांडू
अतुल मिश्र, काठमांडू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Nepal says the road connecting Mansarovar as its part
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

दार्चुला के लिपुलेक होते हुए मानसरोवर को जोड़ने वाली सड़क को नेपाल सरकार ने अपना हिस्सा बताया है। इस सिलसिले में नेपाल के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक विज्ञप्ति भी जारी की है। इसके मुताबिक भारत से नेपाल के भूभाग के भीतर किसी भी प्रकार  की गतिविधि नहीं करने का आग्रह किया गया है। नेपाली भूमि पर हो रही गतिविधियां  रोकने की मांग भी की है।

विज्ञापन


नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने नेपाली भूमि लिपुलेक में सड़क निर्माण करा लिया, फिर शुक्रवार को उद्घाटन भी कर दिया। यह दुखद है। नेपाल सरकार ने सुगौली संधि (सन 1816) का हवाला दिया और कहा कि नेपाल इसका पूरी तरह से अनुपालन कर रहा है। पूर्व में काली (महाकाली) नदी से इधर के सभी भूभाग लिंपियाधूरा, कालापानी और लिपुलेक नेपाल का भूभाग है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि इस विषय की जानकारी नेपाल सरकार ने पहले ही भारत सरकार को कूटनीतिक नोट के जरिए दी थी। नवंबर 2019 में भी कूटनीतिक नोट मार्फत संबोधन करते आया है। नेपाल सरकार को जानकारी न देने और नेपाली भूभाग में  सड़क बनाने का यह काम ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दोनों देशों के प्रधानमंत्री स्तर से सीमा विवाद को आपसी बातचीत के माध्यम से निराकरण करने की सहमति के विपरीत है। नेपाल सरकार ऐतिहासिक संधि, दस्तावेज तथ्य और नक्शा को रखकर नजदीक के मित्र के साथ मिलकर  कूटनीतिक माध्यम द्वारा सीमा की समस्याओं को समाधान करना चाहता है।


26 प्रदर्शनकारी पकड़े गए
भारत द्वारा दार्चुला के लिपुलेक होते हुए मानसरोवर जोड़ने वाली सड़क बनाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी निकट के विद्यार्थी सहित 36 लोगों को पुलिस ने नियंत्रण में लिया है। लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में उन लोगों को नेपाल पुलिस ने  नियंत्रण में लिया। नेपाल पुलिस ने भारतीय दूतावास के आगे भी प्रदर्शन की आशंका जताई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed