फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal restricts flight permits in bad weather conditions After Tara Air Crash

Nepal Plane Crash: तारा एयर के विमान हादसे के बाद नेपाल ने उठाए सख्त कदम, खराब मौसम में उड़ानों पर लगाई रोक

Tue, 31 May 2022 11:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 31 May 2022 11:06 PM IST
सार

अब तक नेपाल का उड्डयन नियामक नेपाल नागरिक विमानन प्राधिकरण (सीएएन) उड़ान शुरू होने के स्थान और गंतव्य पर मौसम साफ होने पर उड़ान भरने की अनुमति देता था। हालांकि, अब से उड़ान के पूरे रास्ते के मौसम पर भी गौर किया जाएगा।

विज्ञापन
Nepal restricts flight permits in bad weather conditions After Tara Air Crash
नेपाल विमान हादसा - फोटो : Twitter

विस्तार

नेपाल में खराब मौसम का शिकार बने तारा एयरलाइंस के विमान में सवार सभी 22 लोगों की मौत हो गई। हादसे के दो दिन बाद मंगलवार को आखिरी शव को भी बरामद कर लिया गया है। वहीं, नेपाल ने मंगलवार को उड़ानों के परिचालन के लिए नियमों को और सख्त कर दिया है। अब विमानन कंपनियों को उड़ान भरने से पहले इस बात पर भी गौर करना होगा कि पूरे रास्ते में मौसम साफ हो।

विज्ञापन


नेपाल ने यह कदम रविवार को मुस्तांग जिले में हुए विमान हादसे की प्राथमिक जांच के बाद उठाया है। इस जांच के मुताबिक, रविवार को हुए हादसे की मुख्य वजह खराब मौसम थी। अब तक नेपाल का उड्डयन नियामक नेपाल नागरिक विमानन प्राधिकरण (सीएएन) उड़ान शुरू होने के स्थान और गंतव्य पर मौसम साफ होने पर उड़ान भरने की अनुमति देता था। हालांकि, अब से उड़ान के पूरे रास्ते के मौसम पर भी गौर किया जाएगा।
विज्ञापन


नेपाल में जल्दी खराब होता है मौसम
दरअसल, नेपाल एक पहाड़ी हिमालयी देश है। यहां मौसम में बहुत तेजी के साथ और अचानक बदलाव होता है। ऐसे में उचित मौसम पूर्वानुमान प्रणाली के अभाव में उड़ानों का परिचालन मुश्किल है। नेपाल सरकार द्वारा जारी किए गए नए प्रावधान ‘विजुअल फ्लाइट रुल्स’ के तहत सभी उड़ानों पर लागू होगें। सीएएन द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, उड़ान की योजना जमा करने के साथ विमानन कंपनियों को जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिए गए पूरे रास्ते का मौसम पूर्वानुमान भी जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को हुए हादसे की प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि कनाडा में निर्मित तारा एयर का विमान खराब मौसम की वजह से बाएं के बजाय दाहिनी ओर मुड़ा जिससे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में चार भारतीय, 13 नेपाली और दो जर्मन यात्री थे। इनके अलावा चालक दल के तीन सदस्य भी थे।

भारतीय परिवार के चार सदस्यों की अंत्येष्टि पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में होगी
नेपाल के पर्वतीय मुस्तांग जिले में विमान दुर्घटना में मारे गये एक भारतीय परिवार के चार सदस्यों की अंत्येष्टि पोस्टमार्टम के बाद यहां पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में की जाएगी। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि कारोबारी अशोक त्रिपाठी (54), अपनी पत्नी वल्लभी बांडेकर त्रिपाठी (51) अपने बेटे धनुष (22) और बेटी रीतिका (15) के साथ नेपाल की यात्रा पर आये थे। रविवार को हुई विमान दुर्घटना में मारे गये 22 लोगों में वे भी शामिल थे।


भारतीय दूतावास सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को अपने प्रियजनों के शव मिलने के बाद मंदिर परिसर में अंत्येष्टि की जाएगी। यह मंदिर बागमती नदी के तट पर स्थित है। यह नेपाल में सर्वाधिक प्रमुख हिंदू मंदिर है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed