फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Prime Minister K P Sharma Oli Prachanda rift resufaces PM hints splitting ruling party

नेपाल : फिर सामने आए ओली और प्रचंड में मतभेद, बिखर सकती है सत्तारूढ़ पार्टी

Sun, 01 Nov 2020 10:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमाडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमाडू Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 01 Nov 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Nepal Prime Minister K P Sharma Oli Prachanda rift resufaces PM hints splitting ruling party
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : एएनआई

नेपाल में सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) में दरार पड़ती नजर आ रही है। दरअसल, प्रधानमंत्री के.पी शर्मा ओली और पार्टी अध्यक्ष पुष्प कुमल दहल प्रचंड के बीच गंभीर मतभेद आ जाने के बाद यह स्थिति सामने आई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन

ओली और प्रचंड ने पार्टी में महीनों से चले रहे विवाद को समाप्त करते हुए सितंबर में मतभेद समाप्त करते हुए सत्ता साझाकरण समझौता किया था। पार्टी में आतंरिक विवाद के बाद पार्टी नेताओं ने ओली से प्रधानमंत्री पद और प्रचंड से पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफे की मांग की थी। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी में बिखराब की स्थिति आ गई है। इसके अलावा शनिवार और रविवार को हुई बैठक में प्रचंड ने अपने करीबी नेताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ओली ने उनसे अलग राह चुनने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


पार्टी महासचिव और देश के वित्तमंत्री बिष्णु पोडेल ने रविवार को ट्वीट किया, जिसके बाद फूट के कयास और तेज हो गए। उन्होंने कहा कि पार्टी को गंभीर अस्तित्व संबंधी संकट का सामना कर रही है।ओली और प्रचंड के बीच संबंध अत्यधिक खराब होने के बाद पोडेल ट्वीट किया, ''एनसीपी का एकीकृत अस्तित्व काफी गंभीर संकट का सामना कर रहा है। मैं सभी पार्टी नेताओं, कैडर और कॉमरेडों से पार्टी की एकता के लिए खड़ा होने का आग्रह करता हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जुलाई में, 44 स्टैंडिंग समिति के सदस्यों में से 30 ने प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफा मांगा था, लेकिन बाद में प्रधानमंत्री प्रचंड के साथ मतभेद मिटाने में कामयाब हुए थे।ओली और प्रचंड के बीच पहले भी पार्टी की कार्यशैली को लेकर भी काफी मतभेद रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed