फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Politics: Will KP sharma Oli be able to make Bidya Devi Bhandari the President of Nepal again?

Nepal Politics: क्या बिद्या देवी भंडारी को फिर से नेपाल की राष्ट्रपति बना पाएंगे ओली?

Tue, 24 Jan 2023 05:30 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 24 Jan 2023 05:30 PM IST
सार

Nepal Politics: नए राष्ट्रपति का चुनाव फरवरी के मध्य में होने की संभावना है। यूएमएल के एक नेता ने अखबार काठमांडू पोस्ट से बातचीत में बताया- ‘अभी नए राष्ट्रपति के बारे में आपचारिक वार्ता नहीं हुई है। लेकिन पार्टी के अंदर कई नेता बिद्या देवी भंडारी को एक और कार्यकाल देने की वकालत कर रहे हैं।’...

विज्ञापन
Nepal Politics: Will KP sharma Oli be able to make Bidya Devi Bhandari the President of Nepal again?
Nepal Politics: बिद्या देवी भंडारी - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

नेपाल के सत्ताधारी गठबंधन में सबसे बड़े दल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूएमएल) के एक धड़े ने विद्या देवी भंडारी को एक और कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति बनाने की मांग की है। भंडारी का कार्यकाल इस वर्ष मार्च में पूरा हो रहा है। खबरों के मुताबिक यूएमएल नेताओं की राय है कि पिछले कार्यकाल में भंडारी के ‘बेहतर’ रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें एक और कार्यकाल दिया जा सकता है।   

विज्ञापन

नेपाल में 2015 में लागू हुए नए संविधान के मुताबिक को व्यक्ति पांच साल के दो कार्यकाल तक राष्ट्रपति रह सकता है। पिछले महीने सात पार्टियों के नए गठबंधन ने नेपाल में सरकार बनाई, जिसका नेतृत्व कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओइस्ट सेंटर) के नेता पुष्प कमल दहल कर रहे हैं। समझा जाता है कि गठबंधन के भीतर सहमति बनी है कि संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के स्पीकर के साथ-साथ राष्ट्रपति का पद भी पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी यूएमएल को मिलेगा।

विज्ञापन

नए राष्ट्रपति का चुनाव फरवरी के मध्य में होने की संभावना है। यूएमएल के एक नेता ने अखबार काठमांडू पोस्ट से बातचीत में बताया- ‘अभी नए राष्ट्रपति के बारे में आपचारिक वार्ता नहीं हुई है। लेकिन पार्टी के अंदर कई नेता विद्या देवी भंडारी को एक और कार्यकाल देने की वकालत कर रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

भंडारी अक्तूबर 2015 में राष्ट्रपति बनने के पहले यूएमएल की उपाध्यक्ष थीं। 2017 में आम चुनाव के बाद उन्हें फिर से इस पद के लिए निर्वाचित किया गया। तब 13 मार्च 2018 को उन्होंने दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ ली। संविधान विशेषज्ञों के एक हिस्से का कहना है कि इस तरह भंडारी दो कार्यकाल तक राष्ट्रपति रह चुकी हैं और अब उन्हें यह पद नहीं दिया जा सकता। जबकि यूएमएल के कुछ नेताओं की दलील है कि पहले कार्यकाल में वे पांच साल तक राष्ट्रपति नहीं रही थीं, इसलिए उनका दो कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है।

यूएमएल नेताओं का कहना है कि पहले कार्यकाल के समय चुनाव प्रक्रिया अलग थी। तब उनका निर्वाचन प्रतिनिधि सभा के सदस्यों ने किया था। उसके बाद वे दो साल राष्ट्रपति रहीं। फिर राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया बदल दी गई, जिसके तहत एक इलेक्ट्रॉल कॉलेज के जरिए निर्वाचन की प्रणाली व्यवहार में आई। इस तरह से 2018 में भंडारी का चुनाव हुआ। यूएमएल नेताओं का तर्क है कि दो कार्यकाल का नियम नई चुनाव प्रणाली लागू होने के बाद अस्तित्व में आया। इस प्रणाली के तहत भंडारी एक कार्यकाल तक ही राष्ट्रपति रही हैं।

इलेक्ट्रॉल कॉलेज में संघीय संसद के दोनों सदनों के अलावा सभी सातों प्रांतीय असेंबलियों के सदस्य भी शामिल होते हैं। संविधान विशेषज्ञ विपिन आचार्य ने कहा है- ‘भंडारी को नया कार्यकाल देने के पक्ष में दो तर्क दिए जा रहे हैं, उन्हें तकनीकी आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता। लेकिन व्यवहार में भंडारी दो बार राष्ट्रपति रह चुकी हैं। इसलिए उन्हें फिर से यह पद देना संवैधानिक भावना का उल्लंघन माना जाएगा।’

यूएमएल के उप महासचिव प्रदीप गयावली ने इस बात की पुष्टि की है कि पार्टी के अंदर भंडारी को फिर से राष्ट्रपति बनाने पर चर्चा हुई है। लेकिन उन्होंने कहा है कि ऐसा होने की संभावना कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed