{"_id":"63c3c5c057088770c16ded4b","slug":"nepal-politics-pm-pushpa-kamal-dahal-prachanda-to-visit-india-soon-latest-news-update-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड जल्द ही करेंगे भारत की यात्रा, पिछले साल 26 दिसंबर को ली थी पीएम पद की शपथ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड जल्द ही करेंगे भारत की यात्रा, पिछले साल 26 दिसंबर को ली थी पीएम पद की शपथ
Sun, 15 Jan 2023 02:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 15 Jan 2023 02:52 PM IST
सार
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (सीपीएन) (माओइस्ट सेंटर) के 68 वर्षीय नेता प्रचंड ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में पिछले साल 26 दिसंबर को शपथ ग्रहण की थी। इससे पहले उन्होंने नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले चुनाव पूर्व गठबंधन को नाटकीय रूप से छोड़कर विपक्ष के नेता के पी शर्मा ओली से हाथ मिला लिया था।
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड'
- फोटो : ट्विटर/ कॉमरेड प्रचंड (फाइल)
विस्तार
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ जल्द ही भारत का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में जल्द ही भारत जाएंगे।
विज्ञापन
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (सीपीएन) (माओइस्ट सेंटर) के 68 वर्षीय नेता प्रचंड ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में पिछले साल 26 दिसंबर को शपथ ग्रहण की थी। इससे पहले उन्होंने नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले चुनाव पूर्व गठबंधन को नाटकीय रूप से छोड़कर विपक्ष के नेता के पी शर्मा ओली से हाथ मिला लिया था।
विज्ञापन
नेपाल सरकार ने प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। यात्रा के कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि हम अपने समकक्षों के सहयोग से तिथि और विस्तृत कार्यक्रम के बारे में चर्चा कर रहे हैं। इसके साथ-साथ यात्रा के एजेंडे को अंतिम रूप देने का भी काम जारी है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद किसी पड़ोसी देश की यात्रा करना सामान्य प्रक्रिया है। हम इसके लिए हमेशा तैयार रहते हैं। प्रचंड ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बुलावे पर पिछले साल जुलाई में भारत की यात्रा की थी।