{"_id":"5f0570318ebc3e42ad368c79","slug":"nepal-police-set-up-nepal-border-start-board-on-maitri-bridge-indian-army-removed-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सरकार की एक और चाल, मैत्री पुल पर लगाया 'नेपाल सीमा' प्रारंभ का बोर्ड ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल सरकार की एक और चाल, मैत्री पुल पर लगाया 'नेपाल सीमा' प्रारंभ का बोर्ड
Wed, 08 Jul 2020 12:35 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे को लेकर विवाद जारी है। पीएम ओली के हाथ से उनकी कुर्सी जा सकती है लेकिन ऐसे में भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नेपाल सरकार ने एक बार फिर तनाव बढ़ाने की कोशिश की है। नेपाल पुलिस ने मैत्री पुल पर पहुंचकर नेपाल सीमा प्रारंभ का बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन
हालांकि, नेपाली पुलिस को बोर्ड लगाता देख बॉर्डर पर तैनात भारत के एसएसबी जवान और सुरक्षा एजेंसियों ने विरोध जताया। काफी देर बाद नेपाल पुलिस ने बोर्ड वहां से हटाया। माना जा रहा है कि नेपाल चीन के बहकावे में आकर जानबूझकर ऐसी हरकतें कर रहा है। नेपाल भारतीय सेना को उकसाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले नेपाल ने पनटोका गांव के पास भारतीय जमीन पर वॉच टावर और अस्थाई पोस्ट बना दिया था। मीडिया में खबर आने के बाद नेपाल ने वॉच टावर हटाकर अस्थाई पोस्ट को 50 फीट पीछे कर लिया था। मैत्री पुल से पनटोका की दूरी दो किलोमीटर की है।
विज्ञापन
नेपाल और भारत के बीच सबसे ज्यादा व्यापार, रक्सौल बॉर्डर से होता है। इस बॉर्डर को व्यापार सीमा भी कहा जाता है। चीन षड्यंत्र रचकर नेपाल से इस बॉर्डर पर भारत के साथ विवाद करना कराना चाहता है।