{"_id":"637d91c7250fe04f8574347f","slug":"nepal-pm-sher-bahadur-deuba-elected-for-7th-consecutive-time-from-home-district-of-dhankuta","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal Election: नेपाली कांग्रेस की बढ़त जारी, सत्तारूढ़ गठबंधन ने 40 सीटों पर हासिल की जीत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal Election: नेपाली कांग्रेस की बढ़त जारी, सत्तारूढ़ गठबंधन ने 40 सीटों पर हासिल की जीत
Thu, 24 Nov 2022 11:11 AM IST
संजीव कुमार झा
एएनआई, काठमांडू
एएनआई, काठमांडू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:11 AM IST
सार
275 सदस्यों वाली संसद में नेपाली कांग्रेस को अब तक 25 सीटों पर जीत मिली है। पार्टी 31 सीटों पर आगे चल रही है। सहयोगी पार्टी सीपीएन-माओवादी सेंटर ने सात, सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट पार्टी ने छह और राष्ट्रीय जनमोर्चा और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है।
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने गुरुवार को भी बढ़त बना रखी है। प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व में इस गठबंधन ने अब तक 65 में से 40 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।
विज्ञापन
275 सदस्यों वाली संसद में नेपाली कांग्रेस को अब तक 25 सीटों पर जीत मिली है। पार्टी 31 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सहयोगी पार्टी सीपीएन-माओवादी सेंटर ने सात, सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट पार्टी ने छह और राष्ट्रीय जनमोर्चा और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है। बता दें, 275 सदस्यों वाली नेपाली संसद में 165 का चुनाव प्रत्यक्ष मतदान के माध्यम से होगा, जबकि शेष 110 सदस्यों का अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
ओली की पार्टी ने जीतीं 15 सीटें
वहीं, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टी सीपीएन-यूएमएल ने 15 सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी 29 सीटों पर आगे चल रही है।
विज्ञापन
देउबा सातवीं बार हुए निर्वाचित
प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा बुधवार को गृह जिले धनकुटा से लगातार सातवीं बार निर्वाचित हुए हैं। कार्यवाहक सरकार के पीएम देउबा को 25 हजार 534 वोट मिले और उन्होंने प्रतिनिधि सभा के सदस्य पद के लिए 13 हजार 42 वोट हासिल करने वाले अपने प्रतिद्वंद्वी सागर ढकाल को हरा दिया है।