फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal PM Sher Bahadur Deuba announces Cabinet Extension 3 months after forming Government news and updates

नेपाल: पीएम देउबा ने सरकार गठन के तीन महीने बाद किया पहला मंत्रिमंडल विस्तार, कैबिनेट में 19 नए नाम शामिल

Fri, 08 Oct 2021 08:45 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 08 Oct 2021 08:45 PM IST
सार

नेपाल सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 25 हो गई, जिसमें 22 मंत्री और तीन राज्य मंत्री शामिल हैं।

विज्ञापन
Nepal PM Sher Bahadur Deuba announces Cabinet Extension 3 months after forming Government news and updates
शेर बहादुर देउबा, पीएम नेपाल - फोटो : dna

विस्तार

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 17 मंत्रियों और दो केंद्रीय राज्य मंत्रियों को शामिल किया। देउबा की तरफ से पदभार ग्रहण करने के तीन महीने बाद यह कैबिनेट विस्तार किया गया है। इसके साथ ही सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 25 हो गई, जिसमें 22 मंत्री और तीन राज्य मंत्री शामिल हैं।
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री और एक राज्य मंत्री को मिलाकर मंत्रिमंडल में केवल छह सदस्य थे। प्रधानमंत्री देउबा पांच दलों वाले गठबंधन के बीच सत्ता साझेदारी को लेकर लंबे समय से जारी खींचतान के चलते मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पा रहे थे। वे खुद 17 मंत्रालयों का प्रभार संभाल रहे थे।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी- एकीकृत समाजवादी से पांच मंत्री बनाए गए हैं, जबकि जनता सोशलिस्ट पार्टी से चार मंत्री और एक राज्य मंत्री बनाया गया है। इसी तरह, पुष्प कमल दहल के नेतृत्व वाली नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी- माओवादी केंद्र से पांच मंत्री और एक राज्य मंत्री को शामिल किया गया है। वहीं, मंत्रिमंडल में देउबा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस के आठ मंत्री और एक राज्य मंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed