फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal PM Pushpa Kamal Dahal Prachanda will be on a four day visit to India from May 31

World news: नेपाल के पीएम 31 मई को आएंगे भारत, ब्रिटेन के टॉवर ऑफ लंदन में आज प्रदर्शित होगा कोहिनूर

Fri, 26 May 2023 06:36 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काठमांडो Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 26 May 2023 06:36 AM IST
सार

नेपाल के विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सब योजना के अनुसार होता है, तो प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 3 जून को वापस आएंगे।

विज्ञापन
Nepal PM Pushpa Kamal Dahal Prachanda will be on a four day visit to India from May 31
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' - फोटो : cmprachanda.com

विस्तार

नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड 31 मई से भारत की 4 दिनी यात्रा पर आएंगे। नेपाल के विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सब योजना के अनुसार होता है, तो प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 3 जून को वापस आएंगे। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सेवा लमसाल ने पुष्टि की कि यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


भारत-अमेरिका में सांस्कृतिक बढ़ावे पर सहगल को सम्मान
भारत में जन्मी प्रमुख उद्यमी एवं लेखिका अनु सहगल को शहर के जीवंत दक्षिण एशियाई समुदाय में योगदान और अंतर-सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने सम्मानित किया है।
विज्ञापन


‘द कल्चर ट्री’ की संस्थापक व अध्यक्ष अनु सहगल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कुल छह लोगों को सम्मानित किया गया, जिनमें से सहगल अकेली दक्षिण एशियाई थीं। प्रशस्ति पत्र में सहगल की सराहना की गई है। सहगल ने कहा, उम्मीद है कि हम एक ऐसा समुदाय बना सकते हैं जो विभिन्न संस्कृतियों के प्रति सहानुभूति, सम्मान तथा समझ को बढ़ावा दे और समावेशिता को आगे बढ़ाए। एडम्स ने कहा, मैं हमेशा इस समुदाय के साथ खड़ा रहूंगा, क्योंकि यह समुदाय हमेशा हमारे शहर और हमारे देश के साथ खड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन के टॉवर ऑफ लंदन में आज प्रदर्शित होगा कोहिनूर
स्वतंत्रता पूर्व भारत से ब्रिटेन पहुंचा बेशकीमती कोहिनूर हीरा शुक्रवार को टॉवर ऑफ लंदन स्थित टॉवर ऑफ लंदन में प्रदर्शित किया जाएगा। इसे पारदर्शी, संतुलित व समावेशी ढंग से प्रदर्शित कर अशांत औपनिवेशिक इतिहास की निशानी के बतौर रखा जाएगा।  

20 अमीर देशों की आधी आबादी आधुनिक दासता की शिकार  
दुनिया के 20 सबसे अमीर देशों की आधी आबादी आधुनिक दासता का शिकार है। वॉक फ्री फाउंडेशन नाम के एक मानवाधिकार संगठन ने अपनी रिपोर्ट में आधुनिक गुलामी का इंडेक्स साझा किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में आधुनिक दासता में रहने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसमें कहा गया है कि पांच वर्ष पहले के इन आंकड़ों में अब ऐसे 1 करोड़ से अधिक लोगों के बढ़ जाने के अनुमान है। इस सूची में भारत (1.1 करोड़) शीर्ष पर है। इसके बाद चीन (58 लाख), रूस (19 लाख), इंडोनेशिया (18 लाख), तुर्की (13 लाख) और अंत में अमेरिका (11 लाख) का स्थान है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में आधुनिक दासता से पीड़ित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है।  उत्तर कोरिया, इरीट्रिया और मौरितानिया में आधुनिक दासता  का चलन सबसे अधिक बढ़ा है।  


क्या है आधुनिक दासता
संगठन ने आधुनिक दासता को जबरन श्रम, कर्ज देकर चंगुल में फंसाने, जबरन विवाह, दासता जैसी प्रथाओं और मानव तस्करी सहित विशिष्ट कानूनी अवधारणाओं के रूप में वर्णित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed