भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से एक खास तरह के संबंधः केपी शर्मा ओली
भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधिकारियों ने इस मुलाकात की जानकारी दी। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के विदेश नीति सलाहकार के अनुसार प्रधानमंत्री ओली ने कहा है कि भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से एक खास तरह के रिश्ते हैं और दोनों देशों के बीच सभी समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए किया जा सकता है।
During meeting, the PM said that Nepal & India have long-standing special relationship. PM expressed confidence that there was a good friendship between India & Nepal & that issues between the two countries would be resolved through dialogue: Political Advisor to Nepal PM KP Oli https://t.co/CTTgodC5l6
विज्ञापन
— ANI (@ANI) November 6, 2020
जानकारी के अनुसार भारतीय सेना प्रमुख नरवणे और ओली के बीच बैठक बालूवाटार स्थित उनके आधिकारिक निवास पर हुई। नरवणे अपने पहले दिन की यात्रा में पहाड़ों के ऊपर एक उड़ान का आनंद लिया और वह इस दौरान दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के प्रवेश द्वार सियांगबोचे हवाई अड्डे पर संक्षिप्त समय के लिए रुके।
सूत्र के अनुसार जनरल नरवणे ने काठमांडो के बाहरी इलाके शिवपुरी में सैन्य कमान एवं स्टाफ कॉलेज में मध्यम स्तर के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित भी किया। उन्होंने इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किया।
नरवणे को दिया गया सम्मान
नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल एम एम नरवणे को गुरुवार को यहां एक विशेष समारोह में नेपाली सेना के जनरल की मानद उपाधि प्रदान की थी। यह दशकों पुरानी परंपरा है जो दोनों सेनाओं के बीच के मजबूत संबंधों को परिलक्षित करती है।स जनरल नरवणे की इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों में नए सिरे से सामंजस्य स्थापित करना भी है।