सियासी संकट में फंसे नेपाल के पीएम ओली बोले- सभी मुद्दों को सुलझा लिया जाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियासी संकट में फंसे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शुक्रवार को कहा कि राजनीतिक दल में चर्चाएं, परामर्श और असंतोष पूरी तरह से आंतरिक होते हैं। नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के भीतर पैदा हुए मतभेद फिलहाल समाप्त होते नहीं दिख रहे हैं। हालांकि पीएम ओली ने कहा है कि सभी मुद्दों को बातचीत के माध्यम से पार्टी और संबंधित नेताओं द्वारा हल किया जाएगा। फिलहाल इसके लिए धैर्य और संयम की जरूरत है। पीएम ओली आज राष्ट्र को संबोधित कर रहे थे।
Discussions,consultations&dissent in a political party are entirely internal&sometimes regular phenomenon.These issues will be solved by party&concerned leaders through dialogue.Patience&restraint are required for it: Nepal PM KP Sharma Oli in his televised address to the nation pic.twitter.com/AXVA2mz4YW
— ANI (@ANI) July 10, 2020विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के बीच अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच सप्ताह भर में आधा दर्जन से अधिक बैठकें हुई हैं। दहल विभिन्न मुद्दों पर असफलता के आरोप में लगातार ओली से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस बीच ओली के राजनीतिक भविष्य का फैसला करने वाली नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की एक अहम बैठक शुक्रवार को एक बार फिर स्थगित हो गई। इस बार देश में बाढ़ आने की वजहों का हवाला देते हुए एक हफ्ते के लिए बैठक टाल दी गई।