{"_id":"643be78c61b269f5ea052786","slug":"nepal-pm-expands-cabinet-for-8th-time-inducts-foreign-minister-and-a-state-minister-latest-news-update-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal Cabinet: नेपाल के पीएम प्रचंड ने आठवीं बार किया कैबिनेट विस्तार, इन्हें सौंपी विदेश मंत्री की जिम्मेदारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal Cabinet: नेपाल के पीएम प्रचंड ने आठवीं बार किया कैबिनेट विस्तार, इन्हें सौंपी विदेश मंत्री की जिम्मेदारी
Sun, 16 Apr 2023 06:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 16 Apr 2023 06:22 PM IST
सार
राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने रविवार को राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में एक विशेष समारोह के दौरान विदेश मामलों के नवनियुक्त मंत्री नारायण प्रकाश (एनपी) सऊद को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
Nepal Cabinet
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने एक बार फिर अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है। यह आठवीं बार है, जब नेपाल की तत्कालीन सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। इस बार पीएम प्रचंड ने विदेश मंत्री और एक राज्य मंत्री को अपनी टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
नेपाली कांग्रेस की सेंट्रल कमेटी के मेंबर नारायण प्रसाद सऊद नेपाल के नए विदेश मंत्री बनाए गए। उन्हों दोपहर 3 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई गई। सऊद 2014 में सुशील कोईराला की सरकार में सिंचाई मंत्री थे। प्रधानमंत्री प्रचंड और नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के बीच शनिवार को हुई बैठक के बाद सऊद के नाम पर सहमति बनी।
विज्ञापन
इससे पहले नेपाल के सत्तारूढ़ गठबंधन के बीच दरार की वजह से पिछले महीने मंत्रिमंडल का आंशिक और अधूरा विस्तार किया गया था। इस दौरान 11 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। नेपाल के पीएम प्रचंड को लगभग तीन महीने के भीतर दूसरी बार फ्लोर टेस्ट और सातवीं बार कैबिनेट में फेरबदल करना पड़ा था। 20 मार्च को विश्वास मत के दौरान 10 दलों ने समर्थन दिया था और सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हुए थे। इसके बाद दहल पांच और दलों को साथ लेने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने रविवार को राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में एक विशेष समारोह के दौरान विदेश मामलों के नवनियुक्त मंत्री नारायण प्रकाश (एनपी) सऊद को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति राम सहाय प्रसाद यादव, प्रधानमंत्री दहल, अध्यक्ष देवराज घिमिरे और नेशनल असेंबली के अध्यक्ष गणेश प्रसाद तिमिलसीना शामिल हुए।
अभी भी चार मंत्रालय पीएम दहल के पास
अधिकांश मंत्रालयों को भरने के बावजूद पीएम दहल के पास कानून, न्याय और संसदीय मामलों का मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, वन और पर्यावरण मंत्रालय, स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय और युवा और खेल मंत्रालय थे। आठवीं बार कैबिनेट का विस्तार करने के बाद विदेश मंत्रालय उन्होंने नए साथी को सौंप दिया।