फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Aircraft Crash in Nepal History Know How Many Planes Crashed in Nepal Till Now

Nepal Plane Crash: नेपाल में 12 साल में आठ बड़े हादसे, 166 से अधिक लोगों की जा चुकी है जान

Sun, 15 Jan 2023 01:02 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 15 Jan 2023 01:02 PM IST
सार

Plane Crash History in Nepal: नेपाल में बीते 12 साल में आठ बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। 2010 से लेकर 2022 तक यहां  166 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि आज हुए हादसे में मृतकों की संख्या अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Aircraft Crash in Nepal History Know How Many Planes Crashed in Nepal Till Now
नेपाल में विमान हादसा

विस्तार

नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बचाव कार्य जारी है। फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। अभी कितने लोगों की मौत हुई है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि विमान हादसे के मामले में नेपाल का सबसे अधिक खराब रिकॉर्ड रहा है। नेपाल में बीते 12 साल में आठ बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। 2010 से लेकर अब तक यहां अब तक 166 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। दरअसल, यहां खराब मौसम और पहाड़ों के बीच बनीं कठिन हवाई पट्टी इन हादसों का बड़ा कारण बनती हैं। आइए जानते हैं नेपाल में हुए बड़े विमान हादसों के बारे में...

विज्ञापन


29 मई 2022 को तारा एयरलाइन का विमान हुआ था क्रैश:  इस दुर्घटना में चार भारतीयों समेत सभी 22 लोगों की मौत हो गई थी। पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरने वाले तारा एयरलाइंस के विमान 9 NAET का संपर्क टूट गया था। इस विमान ने सुबह 9.55 बजे उड़ान भरी थी। लेकिन छह घंटे बाद इसका सुराग पता चला था 
विज्ञापन


2018 यूएस-बांग्ला एयरलाइंस फ्लाइट 211 क्रैश: यह विमान हादसा 2018 में हुआ था। विमान ढाका से काठमांडू जा रहा था। नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई थी। विमान में 71 लोग सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 तारा एयर फ्लाइट 193 क्रैश: 24 फरवरी 2016 को यह विमान हादसा हुआ था। विमान पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान जा रहा था। टेकऑफ के आठ मिनट बाद विमान लापता हो गया था। इसके बाद विमान का इसका मलबा दाना गांव के पास पाया गया। विमान में 23 लोग सवार थे। कोई नहीं बचा। 



2012 सीता एयर फ्लाइट 601 क्रैश: 2012 में हुए इस विमान हादसे में 19 लोगों क मौत हो गई थी। विमान ने काठमांडू से उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण इसकी आपाकालीन लैंडिंग कराई गई। इसी दौरान हादसा हो गया और सभी की मौत हो गई। 

2012 अग्नि एयर डोर्नियर 228 क्रैश: अग्नि एयर का डोर्नियर 228 विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी। जोमसोम हवाई अड्डे के पास पहुंचे ही विमान दुर्घटना का शिकार हो गया था। इसमें 21 लोग सवार थे। हादसे में पायलटों समेत 15 यात्रियों की मौत हो गई थी। 

2011 बुद्ध एयर फ्लाइट 103 क्रैश: 25 सितंबर 2011 को बुद्ध एयर का विमान हादसे का शिकार हो गया था। जहाज पर सवार सभी 22 लोग, जिनमें 10 भारतीय नागरिक भी शामिल थे, मारे गए।


2010 तारा एयर ट्विन ओटर क्रैश: 15 दिसंबर 2010 को तारा एयर एक विमान क्रैश हो गया था। टेक-ऑफ के तुरंत बाद विमान दुर्घटना का शिकार हो गया।  चालक दल के तीन सदस्यों सहित जहाज पर सवार सभी 22 लोग मारे गए।

2010 अग्नि एयर फ्लाइट 101 क्रैश: अग्नि एयर फ्लाइट 101 के विमान का संपर्क टूट गया था। यह विमान काठमांडू से उड़ा था। उड़ान भरने के 22 मिनट बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed