फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal plane crash and world wide list of Plane Incidents news in hindi

Plane Incidents: दुनियाभर में हुई विमान दुर्घटनाओं में इस साल 697 मौतें, ऐसे हैं बीते पांच साल के आंकड़े

Thu, 25 Jul 2024 03:24 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 25 Jul 2024 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार
Plane Incidents: नेपाल में बुधवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका स्थित फ्लाइट सेफ्टी फाउंडेशन के अनुसार, 2024 में विमान से जुड़ी 2694 घटनाएं हुई हैं जिसके चलते दुनियाभर में 697 लोगों की मौत हो गई है। 
loader
Nepal plane crash and world wide list of Plane Incidents news in hindi
पांच साल में दुनियाभर में विमान दुर्घटनाएं - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

नेपाल में बुधवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। राजधानी काठमांडू के एक हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उड़ान भरने के दौरान निजी एयरलाइन कंपनी सौर्य एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 19 लोग सवार थे, जिनमें से 18 लोगों की मौत हो गई। 


नेपाल में घटी विमान दुर्घटना अकेली नहीं है। इस साल दुनियाभर में कम से कम 2694 विमान दुर्घटनाएं घटी हैं। इन्हीं में से एक दुर्घटना ने ईरान के तत्कालीन राष्ट्रपति मोहम्मद रईसी की जान ले ली। आइये जानते हैं इस साल कहां और कितनी विमान दुर्घटनाएं हुई हैं? 

नेपाल में विमान हादसा
नेपाल में विमान हादसा - फोटो : वीडियो ग्रैब इमेज
पहले जानते हैं कि नेपाल की घटना के बारे में 
काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उड़ान भरने के दौरान सौर्य एयरलाइन कंपनी का विमान रनवे से फिसल गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पोखरा जाने वाले विमान में चालक दल के दो सदस्य और 17 तकनीशियन सवार थे। ये लोग एक अन्य विमान की मरम्मत के लिए पोखरा जा रहे थे। हादसा कितना भयानक था इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इसमें सवार 19 लोगों में से 18 की मौत हो गई। केवल कैप्टन को जिंदा बचाया जा सका और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

नेपाल में विमान हादसा
नेपाल में विमान हादसा - फोटो : पीटीआई
इस साल करीब 2700 विमान घटनाएं 
अमेरिका स्थित फ्लाइट सेफ्टी फाउंडेशन के एविएशन सेफ्टी नेटवर्क (एएसएन) के डेटा के अनुसार इस साल विमान से जुड़ी कम से कम 2694 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन घटनाओं के चलते इस साल दुनियाभर में 697 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि एएसएन दुनियाभर में विमान दुर्घटनाओं और सुरक्षा मुद्दों पर जानकारी मुहैया कराता है। 

2024 में घटीं ये बड़ी विमान दुर्घटनाएं 
इस साल 23 अप्रैल को मलेशियाई नौसेना के दो विमान (यूरोकॉप्टर एएस 555एसएन फेनेक एम502-6 और अगस्ता वेस्टलैंड एडब्ल्यू139 एम503-3) दुर्घटना का शिकार हो गए। इन घटनाओं में कुल 23 लोगों की जान चली गई। 

18 अप्रैल को केन्या वायु सेना (केएएफ) का बेल यूएच-1एच ह्यूई II विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। 

12 मार्च को रूसी वायु सेना के इल्युशिन आईएल-76एमडी आरएफ-76551 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 16 लोग मारे गए। 23 फरवरी को रूसी वायुसेना का बेरीव ए-50यू आरएफ-50610 42 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस घटना में 10 लोग मारे गए। 14 जनवरी को रूसी वायु सेना का एक अन्य विमान बेरीव ए-50यू आरएफ-93966 37 आर दुर्घटना का शिकार हुआ और इस घटना ने 11 लोगों की जान ले ली। 
 

बीते पांच वर्षों में कितनी घटनाएं घटीं?
एएसएन के डेटाबेस के अनुसार, साल 2020 में दुनियाभर में विमान से जुड़ी 4374 घटनाएं दर्ज की गई थीं, जिसमें 1395 लोगों ने जान गंवाई। अगले साल यानी 2021 में घटनाओं का आंकड़ा बढ़कर 4987 पहुंच गया जबकि 1431 मौतें हुईं। 2022 में 5,567 घटनाएं दर्ज की गई थीं, जिसमें 1,561 लोगों की जान गई। पिछले साल विमान से जुड़ी कम से कम 5312 घटनाएं घटीं। इन घटनाओं के चलते दुनियाभर में 1276 लोगों की मौत हो गई। 2024 में विमान से जुड़ी घटनाओं में बड़ा उछाल देखा गया है और अब तक 2696 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। इस साल अभी तक 697 लोग दुर्घटनाओं का शिकार हुए हैं। 

भारत में इस साल विमान से जुड़ी 36 घटनाएं घटी हैं लेकिन इनसे नुकसान कम हुआ है। इस साल भारत में इन घटनाओं में केवल एक ही व्यक्ति की मौत हुई है। फरवरी में तेलंगाना के हकीमपेट एयरफोर्स स्टेशन पर एक विमान की मरम्मत करते समय हुए हादसे में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी की मौत हो गई थी। यह घटना तब हुई जब कॉर्पोरल रैंक के अधिकारी हरवीर चौधरी U-736 किरण विमान पर काम कर रहे थे और अचानक सीट बाहर निकल गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed