{"_id":"6198ea7bb5a4994a4c5b9b1c","slug":"nepal-not-to-allow-third-country-nationals-to-travel-to-india-via-kurtha-jayanagar-railroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसला: कुरथा-जयनगर रेल मार्ग से तीसरे देश के लोग नहीं आ सकेंगे भारत, नेपाल ने लिया निर्णय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बड़ा फैसला: कुरथा-जयनगर रेल मार्ग से तीसरे देश के लोग नहीं आ सकेंगे भारत, नेपाल ने लिया निर्णय
Sat, 20 Nov 2021 06:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, काठमांडु
पीटीआई, काठमांडु
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 20 Nov 2021 06:00 PM IST
सार
भारतीय अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से नेपाल के समक्ष यह भारत की सुरक्षा को खतरा बताते हुए यह मुद्दा उठाया था। इसके बाद नेपाल ने यह निर्णय किया। शनिवार को आई मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरक्षा कारणों से नेपाल ने शनिवार को बड़ा एलान किया कि वह हाल ही में शुरू किए गए कुरथा-जयनगर रेल मार्ग से किसी तीसरे देश के नागरिक को भारत यात्रा नहीं करने देगा।
विज्ञापन
भारतीय अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से नेपाल के समक्ष यह भारत की सुरक्षा को खतरा बताते हुए यह मुद्दा उठाया था। इसके बाद नेपाल ने यह निर्णय किया। शनिवार को आई मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है। 'काठमांडु पोस्ट' के अनुसार यह सहमति भारत नेपाल के बीच रेल संचालन के स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसिजर (SPA) को अंतिम रूप देने के दौरान बनी। अखबार ने नेपाल के रेलवे महानिदेशक दीपक कुमार भट्टाराई के हवाले से यह बात कही है।
विज्ञापन
भारत व नेपाल के बीच सुरक्षा की दृष्टि से छिद्रयुक्त् सीमा है। इसलिए अपराधियों व आतंकवादियों के लिए यह भारत में घुसने या भारत से भागने का आसान रास्ता है।
विज्ञापन
22 अक्तूबर को भारत ने 34.9 किलोमीटर लंबी रेल लाइन, जो कि बिहार के जयनगर को नेपाल के कुरथा से जोड़ती है, नेपाल सरकार को सौंप दी है। इस रेल लाइन पर ट्रेनों के संचालन की एक मानक प्रक्रिया तय की गई है। इसके जरिए ही दोनों देशों के बीच ट्रेनों का संचालन होगा।
भारत को दी जाएगी यात्रियों की जानकारी
भट्टाराई ने कहा कि भारत की सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए एसपीए को अंतिम रूप देने में इतना समय लगा। रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल सीमा पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत को ट्रेन में सवार यात्रियों के बारे में सूचित किया जाएगा। जारी किए गए टिकटों के आधार पर, हमें उन यात्रियों का विवरण भारत को देना होगा, जो भारत की यात्रा कर रहे हैं।