फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal maintains balanced 'friendly' ties with India & China: PM Oli

Nepal: पीएम ओली ने कहा- पड़ोसियों में मतभेद होना स्वाभाविक, हम भारत और चीन के साथ रखते हैं 'मैत्रीपूर्ण' संबंध

Mon, 26 Aug 2024 10:03 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 26 Aug 2024 10:03 PM IST
सार

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोमवार को कहा कि उनका देश भारत और चीन दोनों के साथ संतुलित तरीके से मैत्रीपूर्ण संबंध रखता है। एक पुस्तक विमोचन समारोह में उन्होंने कहा कि हम अपनी जमीन का इस्तेमाल अपने किसी भी पड़ोसी के खिलाफ नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
Nepal maintains balanced 'friendly' ties with India & China: PM Oli
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : ANI

विस्तार

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक कार्यक्रम में कहा कि पड़ोसियों के बीच कभी-कभार होने वाली समस्याएं स्वाभाविक हैं और उन्हें खुले मन से बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है। पीएम ने एक पुस्तक विमोचन समारोह में ओली ने कहा, हम अपनी जमीन का इस्तेमाल अपने किसी भी पड़ोसी के खिलाफ नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


'पड़ोसियों से हमारे अच्छे और मैत्रीपूर्ण संबंध'
उन्होंने कहा कि हिमालयी राष्ट्र ईमानदारी और तटस्थता का पालन करते हुए संतुलित तरीके से दोनों पड़ोसियों के साथ अच्छे और मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखता है। उन्होंने कहा, यदि हम मामले पर अधिक विस्तार से चर्चा किए बिना अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को बनाए रखते हुए तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर न्यायोचित और उपयुक्त समाधान तलाशेंगे तो समस्या उत्पन्न नहीं होगी।
विज्ञापन


'हम समस्याओं का तटस्थ और शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं'
पीएम ओली ने कहा, हम संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों का पालन करते हैं और समस्याओं का तटस्थ और शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आंतरिक कमजोरी को छिपाने के लिए हमेशा भूराजनीति को दोष देना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईपीजी रिपोर्ट को स्वीकार करने की कही बात
उन्होंने भारतीय पक्ष से नेपाल-भारत प्रतिष्ठित व्यक्ति समूह (ईपीजी रिपोर्ट) की तरफ तैयार की गई रिपोर्ट को स्वीकार करने को भी कहा, जिसमें अन्य बातों के अलावा 1950 की शांति और मैत्री संधि की समीक्षा से संबंधित मामला भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इससे सीमा संबंधी मुद्दों और अन्य मामलों को सुलझाने के लिए बातचीत में सुविधा होगी।


चीन के बड़े समर्थक माने जाते हैं केपी शर्मा ओली
प्रधानमंत्री के रूप में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान चीन के साथ व्यापार और पारगमन संधि पर हस्ताक्षर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह वास्तव में एक बड़ी उपलब्धि थी। पीएम केपी शर्मा ओली को व्यापक रूप से चीन समर्थक माना जाता है, उन्होंने 2016 में पारगमन और परिवहन समझौते (टीटीए) पर हस्ताक्षर किए थे, जिससे चारों ओर से स्थल से घिरे हिमालयी देश को अपने विदेशी व्यापार के लिए चीनी समुद्र और स्थल बंदरगाहों तक पहुंच प्राप्त हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed