फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Kathmandu tops list of world most polluted cities major decline in air quality

Nepal: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शीर्ष पर पहुंचा काठमांडो, वायु गुणवत्ता में आई बड़ी गिरावट

Thu, 11 Apr 2024 07:07 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 07:07 AM IST
सार

दुनियाभर में वायु-गुणवत्ता का डाटा जुटाने वाले स्विस समूह ‘आईक्यू एयर’ की रीडिंग के अनुसार, सुबह 8 बजे काठमांडो में पार्टिकुलेट मैटर प्रदूषण (पीएम 2.5) स्तर 241 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था।

विज्ञापन
Nepal Kathmandu tops list of world most polluted cities major decline in air quality
प्रदूषित काठमांडू - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदूषित धुंध की पतली परत ने काठमांडो के वातावरण को ढक दिया है। इस कारण हिमालयी देश की राजधानी की वायु गुणवत्ता में बड़ी गिरावट आई है और यह दुनिया में सबसे खराब एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) वाला शहर बन गया है।
विज्ञापन


दुनियाभर में वायु-गुणवत्ता का डाटा जुटाने वाले स्विस समूह ‘आईक्यू एयर’ की रीडिंग के अनुसार, सुबह 8 बजे काठमांडो में पार्टिकुलेट मैटर प्रदूषण (पीएम 2.5) स्तर 241 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था। सुबह 10 बजे तक यह बढ़कर 258 पर पहुंच गया।
विज्ञापन


हवाईअड्डे की दृश्यता घटी
बढ़ते प्रदूषण स्तर के कारण दृश्यता में गिरावट का असर बुधवार तड़के काठमांडो में हवाईअड्डे के परिचालन पर भी पड़ा। यहां दृश्यता घटकर 2000 मीटर रह गई। इस कारण हवाई जहाजों के उतरते और उड़ान भरते समय काफी सावधानी बरती जा रही है। इससे सेहत भी खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed