{"_id":"5ed455ee8ebc3e9092149fbf","slug":"nepal-introduced-a-new-map-in-the-parliament-by-telling-three-regions-of-india-as-its-own","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल ने पार की सारी हदें, भारत की जमीन को अपना बताकर संसद में पेश किया नक्शा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल ने पार की सारी हदें, भारत की जमीन को अपना बताकर संसद में पेश किया नक्शा
Mon, 01 Jun 2020 06:42 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 01 Jun 2020 06:42 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के साथ सीमा विवाद के बीच नेपाल सरकार ने रविवार को संसद में संविधान संशोधन विधेयक पेश किया। इसका मकसद विवादित नए नक्शे को मान्यता देना है। नेपाल ने नए नक्शे में भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा इलाके को अपना इलाका बताया है। नेपाल के कानून, न्याय और संसदीय मामलों के मंत्री शिवमाया तुम्बाहांगफे ने सरकार की ओर से विधेयक पेश किया। एक दिन पहले ही मुख्य विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने भी विधेयक को अपना समर्थन दे दिया था। नेपाल के संविधान में यह दूसरा संशोधन होगा।
विज्ञापन
विधेयक में नेपाल के राजनीतिक नक्शे में संशोधन कर इसे संविधान की तीसरी अनुसूची में शामिल करने को कहा गया है। संशोधित विधेयक को संसद की मंजूरी मिलने के बाद नया नक्शा सभी आधिकारिक दस्तावेजों में इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि मंजूरी से पहले संसद विधेयक पर चर्चा करेगी। संसद के दोनों सदनों की मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रपति विधेयक को अंतिम मंजूरी देंगे।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह अंतिम समय पर टला था प्रस्ताव
पिछले सप्ताह पीएम केपी शर्मा ओली के आग्रह पर प्रस्तावित विधेयक को अंतिम समय में संसद की कार्यसूची से हटा दिया गया था। दरअसल, विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने चर्चा के लिए और समय की मांग की थी। वहीं समाजवादी जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता पार्टी ने भी संविधान संशोधन में उनकी मांगों को शामिल करने की मांग की थी।
विज्ञापन
भारत जता चुका है कड़ा विरोध
भारत पहले ही नए नक्शे को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जता चुका है। भारत ने कहा था कि वह नेपाल के बढ़ा चढ़ाकर किए गए कृत्रिम दावे को स्वीकार नहीं करेगा। नेपाल को इस तरह के दावे से अलग रहना चाहिए।