फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal India tension: Prime Minister KP Sharma Oli resignation may be decided today 

नेपाल: कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक टली, ओली के भविष्य पर होना था फैसला

Sat, 04 Jul 2020 08:15 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,काठमांडू Published by: आसिम खान Updated Sat, 04 Jul 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Nepal India tension: Prime Minister KP Sharma Oli resignation may be decided today 
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे पर फैसला आज

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी से मिलने उनके आवास पहुंचे। इससे पहले आज सरकार की ओर से मंत्रियों की बैठक बुलाई गई थी जो टल गई।    

विज्ञापन

इसमें नेपाली पीएम के पी शर्मा ओली के भाग्य का फैसला होना था। पीएम ओली के मीडिया सलाहकार सूर्य थापा ने कहा कि बैठक सोमवार तक के लिए टल गई है क्योंकि नेपाला कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं को और अधिक समय चाहिए।    
विज्ञापन


दरअसल, भारत का विरोध करना नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। नेपाली पीएम के हाथ से उनकी कुर्सी जा सकती है। सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) की स्थाई समिति के 40 में से 33 नेता ओली के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, पीएम ओली नाराज नेताओं में से कुछ को मनाने के लिए उनके घर तक जा रहे हैं। हालांकि, मुख्य विरोधी पुष्प कमल दहल प्रचंड से उन्होंने अपने घर ही तीन घंटे मुलाकात की। 

एनसीपी की दूसरी विंग के नेताओं से भी प्रचंड ने बातचीत की। कोविड-19 पर काबू पाने के मामले में ओली पहले ही निशाने पर थे। भारत और चीन के विवाद में जब उन्होंने भारत पर सरकार गिराने की साजिश रचने के आरोप लगाए तो मामला ज्यादा बिगड़ गया। अब उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। 

काठमांडू पोस्ट अखबार के मुताबिक, ओली ने बड़े नेताओं से मुलाकात की और सहयोग मांगा। इनमें से कुछ नेताओं के तो वे ऑफिस या घर तक पहुंच गए। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रचंड से तीन घंटे अपने घर बातचीत की। एनसीपी की स्थायी समिति की बैठक में ओली के भाग्य का फैसला हो सकता है।


बता दें कि बुधवार को प्रचंड की अध्यक्षता में पार्टी की स्थाई समिति की बैठक में 44 में से 33 सदस्यों ने ओली के इस्तीफे की मांग की थी। इसके बाद गुरुवार को ओली के इस्तीफे पर सहमति नहीं होने पर समिति की बैठक टाल दी गई थी। अब पार्टी के टूटने का खतरा भी मंडरा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed