फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal, India, Bangladesh sign tripartite agreement to facilitate cross-border electricity trade News in hindi

Trade: नेपाल, भारत, बांग्लादेश के बीच त्रिपक्षीय समझौता, सीमा पार बिजली व्यापार को सुविधाजनक बनाने की कवायद

Thu, 03 Oct 2024 08:35 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 03 Oct 2024 08:35 PM IST
सार

भारत, नेपाल और बांग्लादेश ने सीमा पार बिजली व्यापार को और सुविधाजनक बनाने के लिए एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इसके तहत पहले चरण में, नेपाल भारतीय क्षेत्र के माध्यम से बांग्लादेश को 40 मेगावाट पनबिजली निर्यात करेगा। बिजली की प्रति यूनिट दर 6.4 सेंट तय की गई है।

विज्ञापन
Nepal, India, Bangladesh sign tripartite agreement to facilitate cross-border electricity trade News in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

नेपाल, भारत और बांग्लादेश ने गुरुवार को सीमा पार बिजली व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस समझौते के अनुसार, नेपाल 15 जून से 15 नवंबर तक बरसात के मौसम में हर साल भारत के माध्यम से अपनी अधिशेष बिजली बांग्लादेश को निर्यात करेगा।
विज्ञापन


भारत की ट्रांसमिशन लाइन का किया जाएगा उपयोग
नेपाल अपने क्षेत्र के माध्यम से बांग्लादेश को बिजली वितरित करने के लिए भारत की ट्रांसमिशन लाइन का उपयोग करेगा। पहले चरण में, नेपाल भारतीय क्षेत्र के माध्यम से बांग्लादेश को 40 मेगावाट पनबिजली निर्यात करेगा। बिजली की प्रति यूनिट दर 6.4 सेंट तय की गई है। नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) के अधिकारियों ने कहा कि बिजली के निर्यात से नेपाल को सालाना लगभग 9.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर की आय होगी।
विज्ञापन


नेपाल से 40 मेगावाट बिजली आयात करने को मंजूरी
मुजफ्फरपुर में मीटरिंग पॉइंट के साथ धालकेबर-मुजफ्फरपुर 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन के माध्यम से बांग्लादेश को बिजली निर्यात की जाएगी। 6 दिसंबर, 2023 को, बांग्लादेश की कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति ने नेपाल से 40 मेगावाट बिजली आयात करने को मंजूरी दी। यह समझौता मूल रूप से 28 जुलाई के लिए निर्धारित था, जिसे बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल और सरकार में बदलाव के कारण स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमओयू के दौरान मौजूद रहे ये अधिकारी
ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इस समझौते की तैयारी के लिए मंगलवार और बुधवार को काठमांडू में ऊर्जा सचिव और संयुक्त सचिव स्तर की बैठकें हुईं। वहीं नेपाल के ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि एनईए के कार्यकारी निदेशक कुलमन घीसिंग, एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम के सीईओ डीनो नारन और बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान करीम के बीच काठमांडू में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर नेपाल के ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष सईदा रिजवाना हसन भी मौजूद थीं।
 

नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के बीच MoU
नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने गुरुवार को दो नई पाइपलाइन परियोजनाओं के निर्माण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो दोनों पड़ोसी देशों के बीच ऊर्जा साझेदारी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। सिलीगुड़ी (भारत) से झापा (नेपाल) पाइपलाइन की लंबाई 50 किलोमीटर होगी, जबकि अमलेखगंज से चितवन के लोथर तक एक और पाइपलाइन 62 किलोमीटर लंबी होगी।

इस समझौते के बाद केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर प्रसन्नता जताई। वहीं IOC के चेयरमैन वी. सतीश कुमार ने कहा कि यह सहयोग मोतिहारी-अमलेखगंज पाइपलाइन की सफलता पर आधारित है और दोनों देशों के लिए ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाते हुए निर्बाध ऊर्जा संपर्क का मार्ग प्रशस्त करता है। बता दें कि नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन के कार्यकारी निदेशक चंडिका भट्टा और आईओसी के निदेशक सेंथल कुमार ने दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए। वहीं हस्ताक्षर समारोह के दौरान भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव पंकज जैन और आईओसी के अध्यक्ष वी. सतीश कुमार मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed