{"_id":"6137cf548ebc3e07583c9a2d","slug":"nepal-government-a-diplomatic-note-sent-to-india-in-case-of-a-nepali-man-missing-in-mahakali-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल : महाकाली नदी में एक नेपाली के गायब होने के मामले में भारत को भेजा राजनयिक नोट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल : महाकाली नदी में एक नेपाली के गायब होने के मामले में भारत को भेजा राजनयिक नोट
Wed, 08 Sep 2021 02:15 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 08 Sep 2021 02:15 AM IST
सार
- नेपाल सरकार ने इस मामले में एक जांच समिति गठित की, जिसमें कहा गया कि घटना के दौरान एसएसबी के जवान वहां मौजूद
- 30 वर्षीय जया सिंह धामी की 30 जुलाई को रोपवे के सहारे महाकाली नदी पार करते समय हुई थी मौत
विज्ञापन
mahakali river
विस्तार
नेपाल ने पिछले महीने महाकाली नदी में एक नेपाली के गायब होने के मामले में भारत सरकार को राजनयिक नोट भेजा है। नेपाल का कहना है कि भारतीय अर्धसैनिक बल सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की मौजूदगी में वह घटना हुई थी। साथ ही कहा कि भारतीय हेलिकॉप्टर ने नेपाली वायुक्षेत्र का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन
नेपाली मीडिया ने दावा किया था कि भारत से लगते जिले धारचूला के ब्यास नगरपालिका का रहने वाला 30 वर्षीय जया सिंह धामी की 30 जुलाई को रोपवे के सहारे महाकाली नदी पार करते समय उसमें गिरने से मौत हो गई थी। महाकाली नदी नेपाल की पश्चिमी सीमा से भारत की ओर बहती है।
विज्ञापन
नेपाली मीडिया का कहना है कि एसएसबी के जवानों ने कथित रूप से दूसरे छोड़ की रस्सी काट दी थी, जिस कारण गिरने से धामी की मौत हुई थी। नेपाल सरकार ने इस मामले में एक जांच समिति गठित की थी, जिसका कहना था कि घटना के दौरान एसएसबी के जवान वहां मौजूद थे।
विज्ञापन