फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal gets the airport rebuilt with the help of China

चीन की मदद से नेपाल ने कराया हवाई अड्डे का पुनर्निर्माण कार्य

Tue, 31 Dec 2019 04:02 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 31 Dec 2019 04:02 AM IST
सार

  • चीन लगातार भारत के पड़ोसी देशों के साथ अपनी दोस्ती गांठने में जुटा हैै
  • श्रीलंका के बाद उसने नेपाल में भी कई विकास कार्य अपने हाथों में लिए हैं
  • 128 दिनों में पूरा किया गया काम, मंत्री भट्टराई ने चीनी कंपनी का आभार जताया

विज्ञापन
Nepal gets the airport rebuilt with the help of China
नेपाल-चीन रिश्ते

विस्तार

चीन लगातार भारत के पड़ोसी देशों के साथ अपनी दोस्ती गांठने में जुटा हैै। श्रीलंका के बाद उसने नेपाल में भी कई विकास कार्य अपने हाथों में लिए हैं। इन्हीं में से एक है नेपाल हवाई अड्डे पर रनवे का पुनर्निर्माण। चीन ने देश के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय त्रिभुवन हवाई अड्डे के रनवे पुनर्निर्माण का काम महज 128 दिनों में पूरा कर लिया है।

विज्ञापन


एक समारोह के दौरान नेपाल के संस्कृति, नागरिक उड्डयन विमानन मंत्री योगेश भट्टराई ने नेपाल में चीनी कंपनी का आभार जताया, समारोह में मंत्री और राजदूत के अलावा उच्चाधिकारी भी मौजूद थे। चीनी कंपनी नेशनल एयरो टेक्नालॉजी इंटरनेशनल इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन ने इस समारोह के दौरान यह काम नेपाल के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


सुपुर्दगी समारोह में भट्टराई ने कहा कि इससे नेपाल-चीन के आपसी रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे। मंत्री ने कहा कि इससे अगले वर्ष नेपाल 2020 में पर्यटन क्षेत्र में मदद मिलेगी और बीस लाख विदेशी सैलानियों का स्वागत करने के लिये नेपाल तैयार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पर्यटन उद्योग को मिलेगा लाभ

नेपाल में चीनी राजदूत होऊ के मुताबिक नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का यातायात क्षमता से अधिक है इसलिए परिचालन संबंधी दिक्कतें आ रही थीं। अब यहां नए रनवे के पुनर्निर्माण के बाद विमानों की आवाजाही 21 घंटों तक  संचालित की जा सकेंगी, जिसका सीधा लाभ नेपाल के पर्यटन उद्योग को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed