नेपाल को आईएमएफ से मिली 214 मीलियन डॉलर की मदद, आर्थिक हालात सुधारने पर जोर
- चमराई अर्थव्यवस्था के साथ कोविड-19 से जंग के लिए दी गई रकम, निगरानी की जरूरत
- पर्यटकों के न आने और लॉकडाउन की वजह से देश की अंदरूनी हालत खराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 की वजह से लगातार गंभीर आर्थिक संकट झेल रहे नेपाल को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 214 मीलियन डॉलर का फंड जारी किया है।
पिछले कुछ महीनों से नेपाल में पर्यटन और होटल व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो गया है और यहां की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
आईएमएफ ने कहा है कि पर्यटकों के न आने और सोशल डिस्टेंसिंग या लॉकडाउन की वजह से देश की अंदरूनी हालत खराब है, ऐसे में तत्काल इस फंड का सही जगह इस्तेमाल होना जरूरी है।
आईएमएफ ने कहा है कि नेपाल के अधिकारियों को इस वक्त तत्काल लोगों का वेतन देने, मेडिकल स्टाफ को जरूरी सुविधाएं और सामान उपलब्ध कराने के साथ ही नए क्वारंटीन सेंटर और अस्पताल बनवाने की जरूरत है, इसलिए इस फंड को तत्काल इन कामों में खर्च किया जाना चाहिए।
इसके अलावा नेपाल के व्यापार और उद्योग के क्षेत्र को पुनर्जीवित करने की भी तत्काल जरूरत महसूस की जा रही है।
जाहिर है आईएमएफ की इस बड़ी मदद से नेपाल को अच्छी खासी राहत मिली है। लेकिन फंड का सही इस्तेमाल करने और इसे जरूरतमंदों के साथ साथ देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में सरकार कैसे उपयोग करती है, इसकी निगरानी सबसे ज्यादा जरूरी है।
कोविड-19 से जंग लड़ने के नाम पर विश्व बैंक और आईएमएफ जैसी संस्थाओं से मिलने वाली इस मदद पर निगाह तो सबकी रहती है, लेकिन इसे लेकर सियासत और घोटाले के आरोपों से सरकार कैसे बचेगी, यह सुनिश्चित करने को लेकर तमाम संस्थाएं चाहती हैं कि इसकी सख्त निगरानी हो सके।