{"_id":"6972a7543b902403490a7c91","slug":"nepal-general-elections-gagan-thapa-will-be-the-pm-candidate-from-nepali-congress-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal General Elections: गगन थापा होंगे नेपाली कांग्रेस से पीएम पद के उम्मीदवार, आज की जाएगी औपचारिक घोषणा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal General Elections: गगन थापा होंगे नेपाली कांग्रेस से पीएम पद के उम्मीदवार, आज की जाएगी औपचारिक घोषणा
Fri, 23 Jan 2026 04:10 AM IST
पवन पांडेय
अतुल मिश्र, अमर उजाला, काठमांडू
अतुल मिश्र, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 23 Jan 2026 04:10 AM IST
सार
Nepal General Elections: नेपाल में आम चुनाव को लेकर नेपाली कांग्रेस की तरफ से बड़ा एलान किया गया है। दरअसल पार्टी ने नवनिर्वाचित सभापति गगन थापा को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का फैसला किया है। इसका आज औपचारिक एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
गगन थापा होंगे नेपाली कांग्रेस से पीएम पद के उम्मीदवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाली कांग्रेस नवनिर्वाचित सभापति गगन थापा (49) को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने जा रही है। यह घोषणा शुक्रवार को पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में की जाएगी। यह पार्टी के केंद्रीय कार्यालय काठमांडू के सानेपा में होगी।
यह भी पढ़ें - Trump Vs JPMorgan: ट्रंप ने अमेरिका के सबसे बड़े बैंक को कोर्ट में घसीटा, पांच अरब डॉलर का मुकदमा; जानें मामला
सानेपा में बैठक करेंगे केंद्रीय कार्य समिति के पदाधिकारी
विशेष महाधिवेशन से चुनी गई केंद्रीय कार्य समिति के पदाधिकारी और सदस्य शुक्रवार को सानेपा में बैठक करेंगे। कांग्रेस पार्टी के उच्च सूत्र के अनुसार, इसी में गगन थापा को औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। पार्टी महामंत्री व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल ने यह जानकारी दी। गगन थापा ने इस बार अपने पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र काठमांडो-4 को छोड़कर मधेश प्रदेश के सर्लाही-4 से उम्मीदवार बनेंगे।
विज्ञापन
गगन थापा के नेतृत्व में बनी नई समिति 14 जनवरी को हुए विशेष महाधिवेशन से गगन थापा के नेतृत्व में नई समिति निर्वाचित हुई थी, लेकिन कार्य समिति की पहली, दूसरी व प्रतिनिधि सभा चुनाव में उम्मीदवार चयन के लिए गठित संसदीय बोर्ड की बैठक होटल में ही हुई थी।
यह भी पढ़ें - Conflict: रूस के खिलाफ विशेष अंतरराष्ट्रीय अदालत बनने में देरी पर जेलेंस्की हुए नाराज, यूरोप पर भी लगाए आरोप
चुनाव मैदान में डटे चार पूर्व प्रधानमंत्री
नेपाल में 4 पूर्व प्रधानमंत्रियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली झापा-5 से चुनाव लड़ रहे हैं। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओइस्ट सेंटर) के पुष्प कमल दहल प्रचंड रुकुम पूर्व से मैदान में हैं। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के माधव कुमार नेपाल व प्रगतिशील लोकतांत्रिक पार्टी के बाबूराम भट्टराई ने क्रमशः रौतहट-1 और गोरखा-2 निर्वाचन क्षेत्रों से हैं। वहीं नेपाल में कार्यवाहक पीएम सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली सरकार के चार मंत्रियों ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा देकर पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन