फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Trump sues JPMorgan for USD 5 billion, alleges bank closed his accounts for political reasons

Trump Vs JPMorgan: ट्रंप ने अमेरिका के सबसे बड़े बैंक को कोर्ट में घसीटा, पांच अरब डॉलर का मुकदमा; जानें मामला

Fri, 23 Jan 2026 12:52 AM IST
पवन पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 23 Jan 2026 12:52 AM IST
सार

Trump Vs JPMorgan: साल 2021 में राष्ट्रपति पद से हटने के बाद क्या वाकई ट्रंप के साथ राजनीतिक भेदभाव हुआ? दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के सबसे बड़े बैक के खिलाफ पांच अरब डॉलर का मुकदमा दायर किया है। जानें, ट्रंप के आरोपों पर जेपी मॉर्गन ने क्या सफाई दी है। 

विज्ञापन
Trump sues JPMorgan for USD 5 billion, alleges bank closed his accounts for political reasons
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : X @WhiteHouse

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के बड़े बैंक जेपी मॉर्गन चेस और उसके सीईओ जेमी डाइमोन के खिलाफ पांच अरब डॉलर (करीब 41 हजार करोड़ रुपये) का मुकदमा दायर किया है। ट्रंप का आरोप है कि बैंक ने उनके और उनकी कंपनियों के अकाउंट सिर्फ राजनीतिक वजहों से बंद कर दिए थे। यह मुकदमा फ्लोरिडा के मियामी-डेड काउंटी कोर्ट में दायर किया गया है। ट्रंप का कहना है कि जब वे जनवरी 2021 में राष्ट्रपति पद से हटे, उसके कुछ ही हफ्तों बाद फरवरी 2021 में जेपी मॉर्गन ने उनके कई बैंक खातों को सिर्फ 60 दिन का नोटिस देकर अचानक बंद कर दिया। बैंक ने न तो कोई ठोस कारण बताया और न ही कोई स्पष्ट जवाब दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - WEF 2026: ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस पर किए हस्ताक्षर, पुतिन ने सदस्यता के लिए पेश किया ये अनोखा प्रस्ताव
विज्ञापन


ट्रंप और उनकी कंपनी को हुआ लाखों डॉलर का नुकसान
ट्रंप के अनुसार, बैंक के इस फैसले से उनके और उनकी कंपनियों को लाखों डॉलर का नुकसान हुआ। उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ। उन्हें और उनकी कंपनियों को मजबूरी में जल्दी-जल्दी दूसरे बैंकों में नए खाते खुलवाने पड़े। यह सब इसलिए किया गया क्योंकि उस समय का राजनीतिक माहौल ट्रंप के खिलाफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक बदले का ट्रंप ने लगाया आरोप 
अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से दायर मुकदमे में लिखा गया है, जेपी मॉर्गन ने ट्रंप और उनकी कंपनियों को इसलिए बैंकिंग सिस्टम से बाहर किया क्योंकि उन्हें लगा कि उस समय का राजनीतिक रुख ऐसा करने के पक्ष में है।' यानी ट्रंप का सीधा आरोप है कि यह फैसला व्यापारिक नहीं, बल्कि राजनीतिक बदले की भावना से लिया गया।

यह भी पढ़ें - Conflict: रूस के खिलाफ विशेष अंतरराष्ट्रीय अदालत बनने में देरी पर जेलेंस्की हुए नाराज, यूरोप पर भी लगाए आरोप

बैंक ने ट्रंप के आरोप को किया खारिज
वहीं, जेपी मॉर्गन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। बैंक ने बयान में कहा, उन्हें इस मुकदमे पर अफसोस है। उन्होंने ट्रंप के खाते राजनीतिक वजह से बंद नहीं किए। यह केस बिना आधार है। बैंक के प्रवक्ता ने कहा, 'हम किसी के खाते राजनीतिक या धार्मिक कारणों से बंद नहीं करते। हम खाते तभी बंद करते हैं जब वे कंपनी के लिए कानूनी या नियामकीय जोखिम पैदा करते हैं।'

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed