{"_id":"603912058ebc3e769b1b6ab2","slug":"nepal-cabinet-recommends-the-president-to-call-the-meeting-of-reinstated-house-for-7th-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओली कैबिनेट ने की नेपाली संसद की बैठक सात मार्च को बुलाने की सिफारिश, सुप्रीम कोर्ट कर चुकी है बहाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ओली कैबिनेट ने की नेपाली संसद की बैठक सात मार्च को बुलाने की सिफारिश, सुप्रीम कोर्ट कर चुकी है बहाल
Fri, 26 Feb 2021 08:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 26 Feb 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
केपी शर्मा ओली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल की कार्यवाहक केपी शर्मा ओली सरकार ने राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी से देश की संसद की बैठक 7 मार्च को बुलाने की सिफारिश की है। हाल ही में नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने संसद के निचले सदन को बहाल किया है। पीएम ओली की सिफारिश पर दिसंबर 2020 में राष्ट्रपति ने संसद भंग कर उन्हें कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहने व चुनाव कराने का आदेश दिया था।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर विचार के लिए शुक्रवार को ओली कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रपति को संसद की बैठक बुलाने का आग्रह किया गया। नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने संसद के निचले सदस्य को बहाल करने का आदेश देने के साथ ही 13 दिन में उसकी बैठक बुलाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही 20 दिसंबर के बाद ओली सरकार द्वारा लिए गए फैसलों को भी निरस्त करने का आदेश दिया है।

Nepal Cabinet recommends the President to call the meeting of reinstated house for 7th March
— ANI (@ANI) February 26, 2021
विज्ञापन