फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal build a outpost of ARF on Kalapani border, 25 jawans will remain posted

कालापानी सीमा पर नेपाल ने एआरएफ का आउटपोस्ट बनाया, 25 जवान रहेंगे तैनात

Mon, 11 May 2020 07:47 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 11 May 2020 07:47 PM IST
सार

  • 13 मई से काम करने लगेगा आउटपोस्ट, लॉकडाउन की वजह से रूका था काम
  • धारचुला से लिपुलेख दर्रे की सड़क खुलते ही नेपाल हरकत में आया
  • सीमा विवाद कूटनीतिक तरीके से निपटाने की अपील

विज्ञापन
Nepal build a outpost of ARF on Kalapani border, 25 jawans will remain posted
Nepal outpost in Kalapani - फोटो : Social Media

विस्तार

विज्ञापन

नेपाल ने धारचुला जिले के कालापानी क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर तत्काल सशस्त्र सेना बल की एक आउटपोस्ट खोलने का फैसला किया है। यह आउटपोस्ट छांगड़ू इलाके में बन रहा है।

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जब से पिथौरागढ़ से चीन के मानसरोवर को जोड़ने वाली सड़क का उद्घाटन किया है, नेपाल ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। यह सड़क कालापानी और लिपुलेक से होकर गुजरती है।

विज्ञापन


बीती 8 मई को भारत की ओर से इस सड़क मार्ग के औपचारिक उद्घाटन के बाद से नेपाल सरकार पर विपक्षी पार्टियां लगातार ये दबाव डाल रही हैं कि कालापानी और लिपुलेख के मामले में वह हस्तक्षेप करे और इसे लेकर छिड़े विवाद को भारत के साथ बातचीत करके सुलझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सिलसिले में नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा को एक नोट भी सौंपा है, जिसमें दोनों देशों के बीच सीमा विवाद पर नेपाल का पक्ष रखा गया है और इसे कूटनीतिक तरीके से हल करने को कहा गया है।

धारचुला से लिपुलेख दर्रे को जोड़ने वाली सड़क के उद्घाटन के बाद नेपाली संसद में इसे लेकर खासी चर्चा हुई और भारत पर महाकाली नदी के पूर्वी हिस्से की 400 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए गए।

नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के सांसदों के अलावा नेपाली कांग्रेस ने भी इसे गंभीर मामला बताया और सरकार पर दबाव डाला कि वो इस सीमा विवाद को हल करने का कूटनीतिक रास्ता तलाशे।


नई बनाई गई सड़क पर आवागमन शुरू हो, इससे पहले नेपाल ने तत्काल प्रभाव से सीमा पर आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) का चेकपोस्ट बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी। यह चेकपोस्ट 13 मई से काम करने लगेगा और यहां 25 जवानों की टीम रखवाली के लिए नियुक्त की जा रही है।

इससे पहले छायालेक और सीतापुल में नेपाल पुलिस ने अपनी दो यूनिट तैनात कर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed