फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Board approved the investment proposal of India SJVN for construction of 669 MW hydroelectric project

World News: 669 मेगावाट परियोजना के लिए भारतीय निवेश प्रस्ताव मंजूर, पढ़ें विदेश की अहम खबरें

Sat, 15 Apr 2023 05:45 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 05:45 AM IST
सार

नेपाल के निवेश बोर्ड के बयान के अनुसार, निदेशक मंडल ने बोर्ड के सीईओ के नेतृत्व में एक परियोजना विकास समझौता वार्ता समिति बनाने का फैसला किया है। 900 मेगावाट अरुण-3 और 695 मेगावाट अरुण-4 पनबिजली परियोजनाओं के बाद अरुण नदी पर शुरू की गई यह तीसरी परियोजना है।

विज्ञापन
Nepal Board approved the investment proposal of India SJVN for construction of 669 MW hydroelectric project
सतलुज जल विद्युत निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के निवेश बोर्ड ने देश में 669 मेगा वाट लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए भारत के सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की अध्यक्षता में हुई निवेश बोर्ड की 53वीं बैठक में एसजेवीएन के 92.68 अरब नेपाली रुपये के निवेश प्रस्ताव को यह मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


नेपाल के निवेश बोर्ड के बयान के अनुसार, निदेशक मंडल ने बोर्ड के सीईओ के नेतृत्व में एक परियोजना विकास समझौता वार्ता समिति बनाने का फैसला किया है। 900 मेगावाट अरुण-3 और 695 मेगावाट अरुण-4 पनबिजली परियोजनाओं के बाद अरुण नदी पर शुरू की गई यह तीसरी परियोजना है। तीनों परियोजनाओं से संखुवासभा जिले में नदी से करीब 2,300 मेगावाट बिजली पैदा होगी। इससे पहले, नेपाल के निवेश बोर्ड और भारत के एसजेवीएन ने नवंबर 2014 में अरुण-3 जलविद्युत परियोजना के विकास के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके अनुसार नेपाल को 25 वर्षों में 348 अरब रुपये प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन

 
फ्रांस : पेंशन सुधार बिल के विरुद्ध सड़कों पर जन सैलाब
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा लाए गए सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने संबंधी कानून से नाराज सैकड़ों प्रदर्शनकारियों का सैलाब एक बार फिर शुक्रवार को फ्रांस की सड़कों पर उतरा। फ्रांस की सरकार ने सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 64 वर्ष करने को लेकर पूरे देश में शुक्रवार को लागू करना है। यह 16 मार्च को पारित किया गया। इसके विरोध में योजनाबद्ध ढंग से प्रदर्शन हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान : आटा लेने को लेकर भगदड़ में कई घायल
पाकिस्तान के मनसेहरा में घोघी तहसील के करोरी क्षेत्र में एक वितरण स्थल पर आपाधापी के बाद भीड़ मुफ्त आटे के बैग उठा ले गई। इस दौरान हुई भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोग एक सरकारी योजना के तहत मुफ्त आटा लेने के लिए संबंधित केंद्र पर आए और विलंबित व अन्यायपूर्ण वितरण को लेकर हंगामा करने लगे। 

यूक्रेन पर लेख को लेकर विकिपीडिया पर जुर्माना
रूस की एक अदालत ने यूक्रेन पर हमले संबंधी रूसी भाषा के एक लेख को हटाने से इन्कार करने पर विकिपीडिया पर फिर से जुर्माना लगाया है। अदालत ने ‘जापोरिझिया क्षेत्र में रूस का कब्जा’ शीर्षक वाले एक लेख को नहीं हटाने पर निशुल्क एवं सार्वजनिक रूप से संपादित ऑनलाइन विश्वकोश संचालित करने वाले विकिमीडिया पर 20 लाख रूबल (24,464 डॉलर) जुर्माना लगाया। 

अमेरिकी नागरिक का मृत्युदंड चीन की अदालत में बरकरार
वाशिंगटन। चीन की एक अदालत ने गलत ढंग से हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिक मार्क स्विडान की अपील को खारिज करते हुए उसका मृत्युदंड बरकरार रखा है। फैसले पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह अपने नागरिक की तत्काल रिहाई और देश वापसी के लिए चीन पर दबाव बनाता रहेगा। 

बृहस्पति पर समुद्री जीवन की खोज के लिए जूस मिशन रवाना
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने शुक्रवार को एरियन-5 रॉकेट से जूस मिशन को अंतरिक्ष में रवाना किया। सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति और इसके तीन बर्फीले चंद्रमाओं पर समुद्री जीवन की संभावनाओं खोज के लिए भेजे गए जूस मिशन की कुल अवधि करीब 12 वर्ष की होगी। इसमें से करीब आठ वर्ष का समय इसे 6.6 अरब किलोमीटर की यात्रा के बाद बृहस्पति की कक्षा तक पहुंचने में लगेगा। 2031 में बृहस्पति की कक्षा में पहुंचने के बाद जूस कैलिस्टो से 200 किमी और यूरोपा व गैनिमीड से 400 किमी की दूरी से गुजरते हुए 2034 में यह गैनिमीड की कक्षा में चला जाएगा। जहां एक वर्ष तक सक्रिय रहेगा और इसके बाद इसकी परिक्रमा करता रहेगा। 

यूक्रेन युद्ध में किसी भी पक्ष को हथियार नहीं देंगे : चीन
चीन के विदेश मंत्री किन गैंग ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश यूक्रेन युद्ध में शामिल किसी भी पक्ष को हथियार नहीं बेचेगा और असैन्य एवं सैन्य उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात को नियंत्रित करेगा। गैंग का यह बयान अमेरिका और अन्य देशों द्वारा इस बात को लेकर चिंता जताने के बाद आया है कि चीन रूस को सैन्य सहायता मुहैया कराने पर विचार कर रहा है। चीनी विदेश मंत्री ने कहा, चीन औपचारिक रूप से कहता रहा है कि वह यूक्रेन युद्ध को लेकर तटस्थ है, लेकिन उसने राजनीतिक रूप से रूस का समर्थन किया है। गैंग ने संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए बातचीत को संभव बनाने में मदद करने की इच्छा दोहराई और सभी पक्षों शांत रहने की अपील की। उन्होंने क्षेत्रीय तनाव के लिए ताइवान को जिम्मेदार ठहराया। 


नेपाल में धूमधाम से मनाया नववर्ष
नेपाल में शुक्रवार को नया साल विक्रम संवत 2080 शुरू होने पर जश्न मनाया गया। सरकारी कार्यालय, स्कूल और बाजार बंद रहे। वहीं नेपाली ग्राहकों के बनबसा नहीं पहुंचने से यहां का खासा कारोबार प्रभावित हुआ। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष भरत भंडारी ने बताया कि नेपाल में नववर्ष को जश्न की तरह मनाया जाता है। इस कारण नेपाल सरकार ने अवकाश घोषित किया था। नववर्ष मना रहे नेपाली ग्राहकों के यहां नहीं पहुंचने से बनबसा के कारोबार पर 90 प्रतिशत असर पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed