फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Army takes action against seven officers for being overweight

नेपाल: सेना के मोटे अफसरों का रुका प्रमोशन, सात सैन्य अधिकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई

Fri, 30 Aug 2019 06:35 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 30 Aug 2019 06:35 AM IST
सार

  • अधिकारियों का वजन सामान्य से काफी ज्यादा पाया गया है।
  • चार अन्य को संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में हिस्सा लेने से रोक दिया गया है।
  • निर्धारित समय के अंदर वजन कम न करने पर दंडित करने का है प्रावधान
  • वजन सही करने के लिए मिलता है समय
  • चार श्रेणियों में बंटा है वजन

विज्ञापन
Nepal Army takes action against seven officers for being overweight

विस्तार

नेपाल सेना ने अधिक भार वाले (मोटे) सात वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनका प्रमोशन रोक दिया है। इन अधिकारियों का वजन सामान्य से काफी ज्यादा पाया गया है।

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अधिक वजन वाले तीन अधिकारियों को प्रमोशन नहीं दिया गया है, जबकि चार अन्य को संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में हिस्सा लेने से रोक दिया गया है। इन सभी अधिकारियों का ‘बॉडी मास इंडेक्स’ (बीएमआई) काफी ज्यादा था। बीएमआई टेस्ट किसी व्यक्ति के वजन (कम, स्वस्थ या मोटा) से जुड़ी सभी जानकारी देता है।

विज्ञापन

वजन सही करने के लिए मिलता है समय

नेपाल सेना के प्रवक्ता बिग्यान देव पांडेय ने अपने बयान में कहा कि ‘सेना ने सात अधिकारियों में से तीन की प्रमोशन रोक दिया है और चार को संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी है, क्योंकि उनका बॉडी मास इंडेक्स बहुत अधिक था।’ शरीर का वजन स्वस्थ बनाए रखने के लिए तीन महीने से तीन साल का समय दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यदि वे निर्धारित समय के अंदर शरीर के वजन को सही रखने में असफल रहते हैं, तो उन्हें दंडित किया जाता है। इसके अलावा मेडिकल बोर्ड अनफिट घोषित लोगों को सेना से बर्खास्त कर दिया जाता है। सैनिकों के पास आपात स्थितियों को संभालने के लिए पर्याप्त ऊर्जा होनी चाहिए, ज्यादा वजन सैनिकों के लिए अच्छा नहीं है।

चार श्रेणियों में बंटा है वजन

नेपाल सेना ने वजन को स्पष्ट तौर पर चार श्रेणियों स्थूलकाय (मोटा), अधिक वजन, सामान्य और कम वजन में बांटा हुआ है। यदि किसी का बीएमआई 30 से ज्यादा है, तो वह मोटा है और यदि यह 25.25 से 29.9 के बीच है, तो उसका वजन ज्यादा है। इसी तरह यदि किसी का बीएमआई 18.5 से 25.25 है, तो उसका वजन सामान्य है और किसी का बीएमआई 18.5 से कम है, तो उसका वजन सामान्य से कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed