फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Neeta Bhushan High Commissioner to Samoa Sonya Christian new chancellor California Community College

नियुक्ति: नीता भूषण समोआ में भारत की अगली उच्चायुक्त; कैलिफोर्निया कम्युनिटी कॉलेज की चांसलर बनीं सोन्या

Fri, 03 Mar 2023 07:37 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 03 Mar 2023 07:37 PM IST
सार

भारतीय-अमेरिकी डॉ. सोन्या क्रिश्चियन दक्षिण एशियाई विरासत की पहली ऐसी महिला बन गई हैं, जिन्हें कैलिफोर्निया कम्युनिटी कॉलेजों की स्थायी चांसलर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Neeta Bhushan High Commissioner to Samoa Sonya Christian new chancellor California Community College
नीता भूषण, डॉ. सोन्या क्रिश्चियन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीता भूषण को स्वतंत्र समोआ राज्य में भारत की अगली उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वह 1994 बैच की आईएफएस अधिकारी हैं। नीता वर्तमान में न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त हैं। स्वतंत्र समोआ राज्य दक्षिण प्रशांत महाागर के समोआई द्वीप के पश्चिमी हिस्से में स्थित देश है। यह न्यूजीलैंड से 1962 में स्वतंत्र हुआ था। 

विज्ञापन


भारतीय-अमेरिकी बनीं कैलिफोर्निया कॉलेजों की स्थायी चांसलर
भारतीय-अमेरिकी डॉ. सोन्या क्रिश्चियन दक्षिण एशियाई विरासत की पहली ऐसी महिला बन गई हैं, जिन्हें कैलिफोर्निया कम्युनिटी कॉलेजों की स्थायी चांसलर नियुक्त किया गया है। यह अमेरिका में सार्वजनिक उच्च शिक्षा का सबसे बड़ा सिस्टम है। 
विज्ञापन


कैलिफोर्निया कम्युनिटी कॉलेज, 73 जिलों और 116 कॉलेजों से मिलकर बना है। यह देश में उच्च शिक्षा का सबसे बड़ा सिस्टम है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि डॉ. सोन्या  क्रिश्चियन को 23 फरवरी को कैलिफोर्निया कम्युनिटी कॉलेज बोर्ड ऑफ गवर्नर्स द्वारा सर्वसम्मति से चुना गया था।  उन्होंने केरल विश्वविद्यालय से विज्ञान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष एमी एम कोस्टा ने कहा, कैलिफोर्निया कम्युनिटी कॉलेजों के 18 लाख छात्र, हमारे संकाय, कर्मचारियों और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स नए चांसलर के रूप में डॉ सोन्या क्रिश्चियन का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।गवर्नर गेविन न्यूसम ने कहा, सोन्या क्रिश्चियन, हमारे देश के सबसे डायनैमिक कॉलेज लीडर्स में से एक हैं। 


वहीं, क्रिश्चियन ने कहा, देश में उच्च शिक्षा के सबसे महत्वपूर्ण सिस्टम का नेतृत्व करने के लिए चुने जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं भरोसा जताने के लिए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की आभारी हूं। डॉ. सोन्या ने कहा, हम कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन मेरा वास्तव में मानना है कि हमारी सबसे बड़ी चुनौतियां हमें अपना सबसे बड़ा काम करने में सक्षम बनाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed