{"_id":"5c7aaf33bdec227398366613","slug":"ncreased-stress-in-venezuela-usa-and-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेनेजुएला को लेकर अमेरिका और रूस में फिर बढ़ा तनाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वेनेजुएला को लेकर अमेरिका और रूस में फिर बढ़ा तनाव
Sat, 02 Mar 2019 10:00 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्ट,अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्ट,अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
रूस और अमेरिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्थसंकट और भुखमरी से जूझते वेनेजुएला में भोजन और दवाओं की मदद करने के तरीके को लेकर अमेरिका और रूस के बीच ठन गई है। यह तनाव उस वक्त और बढ़ गया जब रूस ने देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के जरिए राहत भेजने का संकल्प लिया। जबकि मादुरो ने अमेरिका द्वारा भेजी गई मदद को रोक दिया है।
विज्ञापन
इसके चलते अमेरिका ने वेनेजुएला पर नए प्रतिबंध लगा दिए। बता दें कि देश में विपक्ष के नेता जुआन गोइदो के खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित करने और अमेरिका समेत कुछ देशों से उन्हें मान्यता मिलने के बाद देश में आंतरिक तनाव के हालात हैं।
विज्ञापन
यहां तक कि अमेरिका और यूरोपीय देशों द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पेश किए प्रस्ताव पर चीन और रूस वीटो ताकत का इस्तेमाल कर चुके हैं। इसके एक दिन बाद मादुरो पर अमेरिकी नेतृत्व वाले काफिले को रोकने के लिए छह सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाने का आरोप भी अमेरिका ने लगाया।
विज्ञापन
इस बीच, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि हम वेनेजुएला में गेहूं व दवाइयां भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला पर अब सामने से हमला हो रहा है और उसके घरेलू मामलों में हस्तक्षेप किया जा रहा है। ऐसे में, इस सहयोग का महत्व बढ़ गया हैं।
जबकि दूसरी तरफ मादुरो के सुरक्षा बलों ने अमेरिका द्वारा भेजे गए 178 टन चावल, फलियां और अन्य खाद्य पदार्थ सीमा पर रोक दिए थे और इस कारण हुए संघर्ष में चार लोगों की मौत हो गई थी।