फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nawaz Sharif's daughter said: my father punished by Blackmail to judge

नवाज शरीफ की बेटी मरियम बोलीं- जज को ब्लैकमेल कर मेरे पिता को दिलाई गई सजा 

Mon, 08 Jul 2019 04:49 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 08 Jul 2019 04:49 AM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif's daughter said: my father punished by Blackmail to judge
नवाज शरीफ, मरियम नवाज (File Photo)

पाकिस्तान मुस्लिम लीग(एन) की नेता मरियम नवाज ने आरोप लगाया है कि जज को ब्लैकमेल करके उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सजा दिलाई गई है। मरियम ने एक विडियो क्लिप जारी किया है, जिसमें जवाबदेही अदालत के एक जज कथित तौर यह स्वीकार करते नजर आ रहे हैं कि नवाज को भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराने के लिए उन्हें ब्लैकमेल किया गया और उन पर दबाव डाला गया था।

विज्ञापन


लाहौर में एक संवाददाता सम्मेलन में मरियम ने कहा कि उनके 69 वर्षीय पिता को लेकर समूची न्यायिक प्रक्रिया को गंभीर रूप से प्रभावित किया गया। मरियम का दावा है कि इस्लामाबाद स्थित जवाबदेही अदालत के जज अरशद मलिक ने उनकी पार्टी के समर्थक नसीर भट्ट के साथ बातचीत में यह स्वीकार किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज के खिलाफ फैसला देने के लिए उन्हें अज्ञात लोगों की ओर से ब्लैकमेल और मजबूर किया गया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि नवाज अल अजीजिया स्टील मिल मामले में भ्रष्टाचार के दोषी ठहराए जाने के बाद पिछले साल दिसंबर से लाहौर के कोट लखपत जेल में बंद हैं। उन्हें इस मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने इसे न्यायपालिका पर हमला बताया

नवाज की बेटी मरियम के आरोपों पर पाकिस्तान की इमरान सरकार ने कहा कि वीडियो ‘छेड़छाड़’ से तैयार किया गया है। सरकार ने इस वीडियो का फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग करते हुए इसे न्यायपालिका पर हमला करार दिया।

एनएबी ने शाहबाज शरीफ को तलब किया

इस बीच, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने पीएमएल (एन) प्रमुख और पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ को ‘लाहौर वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी’ से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में 12 जुलाई को पेश होने का निर्देश दिया है। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एनएबी ने सात सवालों के आधार पर पूर्व पीएम नवाज के भाई शाहबाज को प्रश्नावली के साथ समन जारी किया है। शाहबाज 9 अप्रैल को एनएबी के समक्ष पेश नहीं हुए थे और उन्होंने नई तारीख तय करने की अपील की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed