{"_id":"5c471363bdec22102e65c93a","slug":"nawaz-sharif-admitted-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया
Tue, 22 Jan 2019 06:39 PM IST
अमित मंडल
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 22 Jan 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Nawaz Sharif
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को हृदय संबंधी दिक्कतों की वजह से मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शरीफ (69) को उच्च सुरक्षा वाले कोट लखपत जेल से लाहौर के पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी (पीआईसी) ले जाया गया।
विज्ञापन
सफेद सलवार कमीज और नीले रंग का वेस्टकोट पहने शरीफ ने अस्पताल पहुंचने पर मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया। चिकित्सकों ने टीआरओपी-आई, इकोकार्डियोग्राफी और स्ट्रेस थैलियम स्कैन जैसी जांच की।
विज्ञापन
शरीफ की बेटी मरयम नवाज ने कहा, मेरे पिता की तबियत ठीक नहीं है। मैं पीआईसी जाना चाहती थी लेकिन सुरक्षा कारणों से मेरे पिता ने मुझे रोक दिया।
उन्होंने कहा, संबंधित अधिकारियों ने विशेष मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट हमें मुहैया नहीं कराई है। जेल अधिकारियों से आग्रह करने के बाद हमने पंजाब के गृह विभाग को रिपोर्ट देने के लिए लिखा है लेकिन अभी तक हमें कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन