फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Navy of China and Russia will conduct joint maneuvers off the coast of the southern province of Shanghai

China Russia: नौसेना साझेदारी गहराने के लिए साझा युद्धाभ्यास करेंगे चीन-रूस, शंघाई के तट पर करेंगे अभ्यास

Wed, 21 Dec 2022 12:53 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बीजिंग Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 21 Dec 2022 12:53 AM IST
सार

नोटिस में कहा गया है कि यह साझा अभ्यास समुद्री सुरक्षा जोखिमों का जवाब देने के लिए दोनों पक्षों के दृढ़ संकल्प व क्षमता प्रदर्शन के उद्देश्य से निर्देशित है। इस युद्धाभ्यास के दौरान चीन-रूस में नए युग की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा किया जाएगा।

विज्ञापन
Navy of China and Russia will conduct joint maneuvers off the coast of the southern province of Shanghai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन का कहना है कि बुधवार को रूसी नौसेना के साथ होने वाले दोनों देशों के अभ्यास का मकसद सहयोग को और गहराई प्रदान करना है। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की सैन्य शाखा, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के तहत चीन के ईस्टर्न थिएटर कमांड द्वारा पोस्ट किए गए एक संक्षिप्त नोटिस के अनुसार, अभ्यास अगले मंगलवार तक शंघाई के दक्षिण में शेंझियांग प्रांत के तट पर चलेगा।
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि यह साझा अभ्यास समुद्री सुरक्षा जोखिमों का जवाब देने के लिए दोनों पक्षों के दृढ़ संकल्प व क्षमता प्रदर्शन के उद्देश्य से निर्देशित है। इस युद्धाभ्यास के दौरान चीन-रूस में नए युग की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा किया जाएगा। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वारयाग मिसाइल क्रूजर, मार्शल शापोशनिकोव विध्वंसक और रूस के प्रशांत बेड़े के दो जंगी जहाज युद्धाभ्यास में हिस्सा लेंगे। मंत्रालय ने कहा कि चीनी नौसेना ने अभ्यास के लिए कई युद्धपोतों और एक पनडुब्बी को तैनात करने की योजना बनाई है। दोनों पक्षों के विमान भी इसमें भाग लेंगे। चीन ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि उसकी तरफ से युद्धाभ्यास में कौन सी इकाइयां शामिल होंगी। चीन ने यूएन में यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा करने या इसका जिक्र तक करने से भी इन्कार कर दिया। उसने रूस विरोधी पश्चिमी प्रतिबंधों की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed