फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   nato and russia taking part in High level talks to reduce tension in Ukraine

बेल्जियम: यूक्रेन में तनाव घटाने को लेकर नाटो-रूस में उच्च स्तरीय वार्ता, सुरक्षा प्रस्ताव पर चर्चा

Wed, 12 Jan 2022 11:15 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 12 Jan 2022 11:15 PM IST
सार

रूसी उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर ग्रश्को और उप रक्षामंत्री अलेक्जेंडर फोमिन मॉस्को के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। 

विज्ञापन
nato and russia taking part in High level talks to reduce tension in Ukraine
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नाटो और रूस के अधिकारी यूक्रेन के भविष्य को लेकर मतभेदों को पाटने के लिए अहम बैठक कर रहे हैं। इसमें रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के तनाव कम करने के सुरक्षा प्रस्ताव पर खासतौर पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक अमेरिकी नेतृत्व की उन कोशिशों के बीच हो रही है जिसमें वाशिंगटन का मानना है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर आक्रमण कर सकता है, जबकि मॉस्को ने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन


रूसी उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर ग्रश्को और उप रक्षामंत्री अलेक्जेंडर फोमिन मॉस्को के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। ब्रुसेल्स स्थित नाटो मुख्यालय में अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन भी यहां मौजूद हैं। तीन घंटे तक चलने वाली इस बैठक में नाटो-रूस परिषद वार्ता के लिए मुख्य मंच के तौर पर रहेगा।
विज्ञापन


पुतिन का कहना है कि मॉस्को ने नाटो देशों के साथ एक मसौदा सार्वजनिक किया है। इसके तहत नाटो को न सिर्फ यूक्रेन के साथ बल्कि रूसी सीमाओं के करीब एस्टोनिया जैसे देशों में अपनी मौजूदगी कम करने के लिए सहमति देनी होगी। इसके एवज में रूस अपने युद्ध के खेल को सीमित करने के साथ शत्रुता खत्म करने का संकल्प भी लेगा। लेकिन इस तरह के समझौते का समर्थन करने के लिए नाटो को अपनी स्थापना संधि के एक अहम हिस्से को खारिज करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed