{"_id":"68788c76dea7c262230aa076","slug":"nationwide-protests-planned-against-donald-trump-immigration-crackdown-health-care-cuts-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trump: ट्रंप सरकार के खिलाफ सड़कों पर लोग, अप्रवासन-स्वास्थ्य सेवाओं में कटौती के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Trump: ट्रंप सरकार के खिलाफ सड़कों पर लोग, अप्रवासन-स्वास्थ्य सेवाओं में कटौती के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन
Thu, 17 Jul 2025 11:12 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:12 AM IST
सार
बीते माह अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान लॉस एंजिलिस में हिंसा भड़क गई थी। हिंसा के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने नेशनल गार्ड्स की तैनाती के आदेश दिए थे। इस पर भी खूब विवाद हुआ था। कैलिफोर्निया के डेमोक्रेट गवर्नर ने इसे राज्य सरकार के अधिकार में दखल करार दिया था।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि गुरुवार को सरकार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। खासकर अप्रवासन नीति और स्वास्थ्य सेवाओं में कटौती के खिलाफ लोगों में गहरी नाराजगी है। दरअसल गुरुवार को अमेरिका में नेशनल एक्शन डे भी है, जो नागरिक अधिकार कार्यकर्ता जॉन लेविस के सम्मान में आयोजित किया जाता है। नेशनल एक्शन डे पर ट्रंप प्रशासन के खिलाफ देशभर में 1600 से ज्यादा जगहों पर विरोध प्रदर्शन होंगे।
अप्रवासन के मुद्दे पर लोगों में भारी नाराजगी
कई सामाजिक संगठन इन विरोध प्रदर्शनों का आयोजन कर रहे हैं। ऐसे ही एक संगठन पब्लिक सिटीजन की सह-अध्यक्ष लिजा गिलबर्ट ने कहा कि हम बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। इस सरकार में नागरिक अधिकार, आजादी और लोकतंत्र को चुनौती दी जा रही है। अटलांटा, सेंट लुइस, ऑकलैंड, कैलिफोर्निया, एनापोलिस और मैरीलैंड में भी विरोध प्रदर्शन होंगे। बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने अप्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया हुआ है। इस सरकार में अभी तक लाखों अवैध अप्रवासियों को अमेरिका से निकाला जा चुका है और लाखों पर निर्वासन की तलवार लटक रही है।
ये भी पढ़ें- US vs Russia: रूस पर ट्रंप ने लगाया टैरिफ तो भारत पर क्या और कितना होगा असर, कौन से क्षेत्रों पर पड़ेगी मार?
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं में कटौती के खिलाफ प्रदर्शन
बीते माह अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान लॉस एंजिलिस में हिंसा भड़क गई थी। हिंसा के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने नेशनल गार्ड्स की तैनाती के आदेश दिए थे। इस पर भी खूब विवाद हुआ था। कैलिफोर्निया के डेमोक्रेट गवर्नर ने इसे राज्य सरकार के अधिकार में दखल करार दिया था। इसके अलावा ट्रंप प्रशासन बजट में स्वास्थ्य सेवाओं में कटौती करने की तैयारी कर रहा है। इस कटौती के बाद लाखों लोग स्वास्थ्य बीमा से बाहर हो जाएंगे। साथ ही सरकार कई सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में भी कटौती कर रही है। यही वजह है कि सरकार का विरोध बढ़ता जा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन