फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   National Presidents of Non Aligned Movement criticised Israel called military operation illegal News update

NAM: गुटनिरपेक्ष आंदोलन के राष्ट्राध्यक्षों ने की इस्राइल की आलोचना, सैन्य अभियान को बताया अवैध

Sun, 21 Jan 2024 05:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 21 Jan 2024 05:24 AM IST
सार

युगांडा की राजधानी कंपाला में गुटनिरपेक्ष आंदोलन का शिखर सम्मेलन (एनएएम) आजयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में 120 सदस्य देशों के 30 राष्ट्राध्यक्षों सहित 90 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। एनएएम ने बयान में कहा कि हम गाजा की हालात के कारण चिंतित हैं।

विज्ञापन
National Presidents of Non Aligned Movement criticised Israel called military operation illegal News update
इस्राइली झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। अब तक दोनों पक्षों के हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच गुटनिरपेक्ष आंदोलन के राष्ट्रअध्यक्षों ने इस्राइली सैन्य अभियान को अवैध बताया। उन्होंने इस्राइली सैन्य अभियानों की कड़ी निंदा की। बता दें, इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस्राइल के हमलों का विरोध हो चुका है।

विज्ञापन

युगांडा की राजधानी कंपाला में गुटनिरपेक्ष आंदोलन का शिखर सम्मेलन (एनएएम) आजयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में 120 सदस्य देशों के 30 राष्ट्राध्यक्षों सहित 90 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। एनएएम ने बयान में कहा कि हम गाजा की हालात के कारण चिंतित हैं। फलस्तीन में मानवीय संकट की भारी कमी है। इस्राइल की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर आंदोलन है। सम्मेलन में यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि इस्राइल और फलस्तीन के लिए दो राज्य का समाधान ही कारगर है। गुटेरेस ने कहा कि गाजा में संयुक्त राष्ट्र के 152 कर्मचारियों के लिए हत्या निराशाजनक है। 

विज्ञापन

हमले के यह तीन कारण
हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमास और अन्य समूहों के 9000 लड़ाके ढेर
युद्ध की शुरुआत के बाद से गाजा पट्टी में आईडीएफ ने 9,000 से अधिक हमास सदस्यों और अन्य समूहों के लड़ाकों को मार गिराया है। इसके अलावा पिछले साल 7 अक्तूबर को इस्राइल के दक्षिणी हिस्से में बंदूकधारियों की घुसपैठ के दौरान करीब 1,000 लड़ाके मारे गए थे। हमले के दौरान हमास ने लगभग 1,200 लोगों को मौत के घाट उतार दिया, जिनमें अधिकतर नागरिक थे। इसके साथ ही 240 से अधिक लोगों को बंधक भी बना लिया गया था।

गाजा में युद्ध में 16,000 बच्चे महिलाएं मरे : संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र महिला’ (यूएन वीमेन) ने कहा, कि गाजा युद्ध में 16,000 बच्चे-महिलाएं मारे गए हैं। अनुमान है कि प्रत्येक घंटे में दो माताएं दम तोड़ रही हैं। 100 से अधिक दिन के संघर्ष के कारण कम से कम 3000 महिलाओं ने अपने पतियों को खो दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed